चुनाव प्रचार के दौरान BJP विधायक को पहना दी जूतों की माला

[object Promise]

उज्जैन. जनसंपर्क के दौरान जनता से वोट मांगने निकलने भाजपा प्रत्याशी और वर्तमान विधायक दिलीप सिंह शेखावत को जनता के विरोध का सामना करना पड़ा. यहां एक युवक ने उन्हें जूतों की माला पहना दी, इससे शेखावत और समर्थक इतने गुस्साए की उन्होंने उस युवक की पिटाई कर दी.

घटना सोमवार की है जब देर शाम नागदा खाचरोद की सीट से विधायक और उम्मीदवार दिलीप शेखावत जनसंपर्क के लिए पहुंचे। वह एक गांव की ओर गए और वहां मौजूद जनता से आशीर्वाद मांग रहे थे। इसी दौरान बीजेपी की टोपी लगाए एक शख्स ने वोट मांगने आए नेता के गले में जूतों का हार पहना दिया।

घटना के बाद से ही शहरभर में चर्चाएं हो रही है, वही पार्टी नेताओं में भी हड़कंप मचा हुआ है. जनता में विकास ना होने पर आक्रोश व्याप्त है और समय समय पर राजनैतिक दलों पर फूट रहा है.माना जा रहा है. चुनाव से पहले ये विरोध सरकार को भारी पड़ सकता है.

दरअसल, नागदा खाचरोद की सीट पर दोबारा बीजेपी से चुनाव लड़ रहे विधायक दिलीप शेखावत सोमवार को जनसंपर्क के लिए निकले थे. इस दौरान एक युवक को मिलने  दिलीप शेखावत आगे बड़े ही थे कि युवक ने  उनके गले में जूतों की माला डाल दी.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *