[object Promise]
उदयपुर। उदयपुर जिले के दो जनजाति प्रतिनिधि आगामी 26 जनवरी को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में अति महत्वपूर्ण मेहमान के रूप में भाग लेंगे।
जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग के परियोजना अधिकारी गितेश मालवीय ने इन दोनों प्रतिनिधि गौरीशंकर एवं शारदा देवी का माला पहनाकर अभिनंदन किया और शुभकामनाओं के साथ नई दिल्ली के लिए रवाना किया। उन्होंने बताया कि ये दोनों प्रतिनिधि वहां जनजाति संस्कृति का प्रतिनिधित्व करेंगे।
Leave a Reply