कांग्रेस देती ओबीसी को गाली

छत्तीसगढ़ में जारी चुनावी अभियान के संदर्भ में आयोजित विजय संकल्प महारैली को सम्बोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस मोदी की जाति से नफरत करती है। मोदी विरोध में कांग्रेस ओबीसी समाज का अपमान कर रही है। मोदी आप लोगों के बेहतर भविष्य के लिए काम करना चाहते हैं लेकिन कांग्रेस को इससे समस्या है। 

उन्होंने आगे कहा – छत्तीसगढ़ के विकास और बदलाव के लिए बीजेपी का सत्ता में आना आवश्यक है। युवाओं,महिलाओं,बेटियों और बुजुर्गों ने कांग्रेस को सत्ता से उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया है। बीजेपी के आने से युवाओं का विकास होगा। महिलाओं की स्थिति में सुधार होगा। रोजगार के आयाम स्थापित होंगे। अब समय आ गया है कि कांग्रेस नेता सत्ता से विदाई की तैयारी कर लें। दलित, आदिवासी, पिछड़ों ने कांग्रेस का असली रूप देख लिया है और उनकी विदाई का संकल्प लेकर मतदान किया है। 

छत्तीसगढ़ को कांग्रेस ने खूब लुटा। कांग्रेस के मुख्यमंत्री ने अपनी मनमानी की। जनता के पैसे से अपना पेट भरा। भ्रष्टाचार ने बवाल मचा दिया। महादेव के नाम पर घोटाला कर मुख्यमंत्री जी ने अपना पेट भरा। हालांकि सच अब उजागर हो चुका है और जल्द ही सत्ता से कांग्रेस की विदाई होगी। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *