गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री (Uttar Pradesh Chief Minister) योगी आदित्यनाथ (UP Chief Minister Yogi Adityanath) के गृहजिले गोरखपुर (Gorakhpur) में आतंकियों के घुसने की खबर सामने आई है। जिसके बाद एनआईए (NIA) ने आतंकी हमले की आशंका जाहिर करते हुए अलर्ट जारी किया है।
खुफिया एजेंसियों (Intelligence Agency) की जानकारी के अनुसार, त्योहारी सीजन को देखते हुए आतंकी दिल्ली में हमले की साजिश रच रहे हैं। जिसके बाद गोरखपुर के SSP ने पुलिस विभाग के अफसरों को अलर्ट करते हुए पत्र जारी किया है, साथ ही इस पत्र में संदिग्धों के हुलिए का भी उल्लेख किया गया है।
पांच संदिग्धों को एक कार के पास देखा गया…
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गोरखपुर में पांच संदिग्धों को एक सफेद कार के पास खड़ा देखा गया था, जो कि आपस में दीवाली पर धमाके की बात कर रहे थे। ये आतंकी गोरखपुर के पास जंगल रेलवे क्रॉसिंग पर देखे गए हैं। इनकी बातचीत भी रिकॉर्ड की गई है। बातचीत में आतंकी ये कहते पाए गए कि इस बार की दीवाली काफी धमाकेदार होगी और पूरा हिंदुस्तान देखेगा और याद रखेग। आतंकियो ने ये भी कहा कि वो अभी नेपाल जा रहे हैं और 17 अक्टूबर को दिल्ली में जुटेंगे, तब तक कुछ लोग कश्मीर से भी वहां पहुंच चुके होंगे। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने एसएसबी के जवानों को अलर्ट कर दिया है।
बता दें, देश के सबसे पुराने विवाद अयोध्या राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित कर लिया है। जिसके बाद कभी भी इस मुद्दे पर कोर्ट का फैसला आने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में फैसले की संभावना को देखते हुए प्रदेश सरकार ने अयोध्या में सुरक्षा प्रबंध कड़े कर दिए हैं। वहां धारा 144 पहले से ही लागू है. इसको लेकर किसी भी प्रकार की गतिविधि के लिए भारत नेपाल सीमा के सोनौली में भी अलर्ट किया गया है।
Leave a Reply