UP सहायक शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया, CM योगी बोले – नवनियुक्त शिक्षक विद्यालयों में नया परिप्रेक्ष्य दें और परिवर्तन के वाहक बनें

[object Promise]

लखनऊ।  मुख़्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को 69000 पदों पर यूपी शिक्षक भर्ती के नवनियुक्त 36,590 सहायक शिक्षकों को नियुक्ति पत्र का ऑनलाइन माध्यम से वितरण किया। उन्होंने नियुक्ति पत्र पाने वाले सहायक शिक्षकों शुभकामनाएं दी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि नवनियुक्त शिक्षक विद्यालयों में नया परिप्रेक्ष्य दें और परिवर्तन के वाहक बनें। शिक्षक अपने आपको नये ज्ञान और तकनीक से समृद्ध करें। ज्ञान की परम्परा कभी रुकनी नहीं चाहिए, जहां कहीं भी कुछ अच्छा मिले उसे अंगीकार करना चाहिए। बेसिक शिक्षा को मजबूत करके ही प्रदेश को अग्रणी राज्य बनाया जा सकता है। बच्चे देश का भविष्य होते हैं। अतः बेसिक स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को अच्छी शिक्षा मिलनी चाहिए, ताकि उनकी नींव मजबूत बन सके। मुख्यमंत्री जी ने यह विचार आज यहां अपने सरकारी आवास पर आयोजित सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए।

[object Promise]
यूपी सहायक शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया, CM योगी बोले – नवनियुक्त शिक्षक विद्यालयों में नया परिप्रेक्ष्य दें और परिवर्तन के वाहक बनें

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में चयनित 36,590 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को नौकरी देने के प्रति अत्यन्त गम्भीर है। राज्य सरकार ने अब तक लगभग 3.5 लाख से अधिक युवाओं को राजकीय सेवाओं में नौकरियां देने का कार्य किया है।

 कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने पांच शिक्षकों को नियुक्त पत्र दिया। वहीं ऑनलाइन माध्यम से राज्यस्तरीय कार्यक्रम को सम्बोधित किया। इस मौके पर नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों से सीएम योगी ने संवाद भी किया।

[object Promise]
यूपी सहायक शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया, CM योगी बोले – नवनियुक्त शिक्षक विद्यालयों में नया परिप्रेक्ष्य दें और परिवर्तन के वाहक बनें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी सहायक शिक्षक भर्ती के 69000 हजार पदों पर नियुक्त होने वाले 36,590 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया। इस दौरान उन्होंने ऑनलाइन माध्यम से सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जो नियुक्ति पत्र हमें डेढ़ साल पहले देना चाहिए था, वे कुछ लोगों की वजह से इतना देर से मिले।

[object Promise]
यूपी सहायक शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया, CM योगी बोले – नवनियुक्त शिक्षक विद्यालयों में नया परिप्रेक्ष्य दें और परिवर्तन के वाहक बनें

उन्होंने कहा कि जिन शिक्षकों को हम आज नियुक्ति पत्र दे रहे हैं, वे समय पर नियुक्ति पत्र मिलने पर अब तक एक साल से ज्यादा तक की सेवा दे चुके होते। लेकिन कुछ लोगो ने चंदा वसूली करके न्यायालय में इस पूरी प्रक्रिया को बाधित करने की कोशिश की, हालंकि सरकार लड़ती रही और जीती।

इसके अलावा उन्होंने ये भी बताया कि यूपी की प्राथमिक शिक्षा परिषद में जितने बच्चे हैं, उतने तो कई राज्यों में आबादी भी नहीं होगी, लेकिन भाजपा की सरकार ने इन बच्चों को न केवल पढ़ाई और स्कूल से जोड़ा, बल्कि जूते, बैग, किताबे ये सब देकर उन्हें प्रोत्साहित किया।बता दें कि इसके पहले 16 अक्टूबर को 31,277 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र दिए गए थे। वहीं 23 अक्टूबर को राजकीय इंटर कॉलेज के 3,317 नवचयनित सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र व तैनाती दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *