गोरखपुर : बढ़ गई शहर की चौहद्दी, जीडीए में शामिल हुए 233 नए गांव और 3 नगर पंचायतें

[object Promise]

गोरखपुर, गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) के सीमा विस्तार का नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। जीडीए की सीमा में 233 नए गांव आ गए हैं और गांवों की कुल संख्या 319 हो गई है। जीडीए के सीमा विस्तार में शामिल नए गांवों को महायोजना में शामिल करने एवं रामगढ़ ताल वेटलैंड का नोटिफिकेशन जारी होने के बाद पड़ने वाले प्रभावों को लेकर बोर्ड बैठक की तैयारी शुरू कर दी गई है। बोर्ड बैठक जनवरी 2021 के पहले पखवारे में प्रस्तावित है। इसका एजेंडा बनाना शुरू कर दिया गया है। जीडीए के सीमा विस्तार को चार दिन पहले ही प्रदेश कैबिनेट से मंजूरी मिल चुकी है। उसके बाद नोटिफिकेशन का इंतजार किया जा रहा था। नोटिफिकेशन जारी हो जाने के बाद प्राधिकरण आगे की प्रक्रिया में जुट गया है।

[object Promise]
गोरखपुर शहर की सीमा बढ़ गई है। जीडीए की सीमा में 233 नए गांव आ गए हैं। इन गांवों को महायोजना में शामिल करने एवं रामगढ़ ताल वेटलैंड का नोटिफिकेशन जारी होने के बाद पड़ने वाले प्रभावों को लेकर बोर्ड बैठक की तैयारी शुरू कर दी गई है।

हट सकती है मानचित्र पर लगी रोक

नेशनल ग्रीन ट्रिब्युनल (एनजीटी) की हाईपावर कमेटी की ओर से रामगढ़ताल के 500 मीटर दायरे में आने वाले सभी निर्माण ध्वस्त कराने के साथ ही नए निर्माण पर रोक लगाने की संस्तुति की थी। इस सिफारिश के बाद जीडीए ने भी इस दायरे में मानचित्र पास करने पर रोक लगा दी थी। अब वेटलैंड की स्थिति साफ हो जाने के बाद मानचित्र पर लगी रोक भी हट सकती है। इस बिन्दु को भी बोर्ड की बैठक में रखा जाएगा। ताल के वेट लैंड नोटिफिकेशन में 28 में से सर्वाधिक 22 स्थानों पर सिर्फ 50 मीटर को ही वेट लैंड तय किया गया है। एक स्थान पर यह दायरा 119, चार स्थान पर 100 और एक स्थान पर 80 मीटर है।

जीडीए में शामिल हुए यह गांव

खोराबार ब्लाक

खिरवनिया, अजवनिया, बेलघाट, मंझारी बिस्टुल, दोमनदार, लहसड़ी, दुहिया, डांगीपार, उपधवली, जंगल अयोध्या प्रसाद, कोनी, सेमरा अयोध्या प्रसाद, तालदोहर, हक्काबाद, बिसुनपुर बुजुर्ग, जंगल रामगढ़ उर्फ सरकार, जंगल रामगढ़ उर्फ चंवरी, तालकंदला, माहीमठ, चिनौटीजाम, डोमनी, रायगंज, जंगल राम लखन, रामपुर, मोतीराम अड्डा, शिवपुर, गहिरा, लहसड़ी।

सरदारनगर ब्लाक

मलमलिया, भटगवां, बैकुंठपुर, बिशुनपुर खुर्द, छपरा मंसूर, डुमरी खास, रामपुर बुजुर्ग, नरायणपुर, तिहा, सथहरी, भगवानपुर, फुलवरिया, अवधपुर, करमहां, देवकली, देवीपुर, देवी तरकुलहा, केवला डवर, बरही, डुमरी खुर्द, शत्रुधनपुर, रछोपुर, चकदेई, बाल खुर्द, भोपा बाजार, महदेवा जंगल, महदेवा अड़ाई, चौरा, बाल बुजुर्ग और चौरी।

पिपरौली ब्लाक

शंभु चक, मंझरिया माफी, शेरगढ़, बाघागाड़ा, पिपारी, बेतुउा उर्फ चनऊ, भांट जोत, कलानी खुर्द, धर्मपुर, भगरा पांडे, फरसैहिया जोत, भिलोरही, पिछौरा, जोतममापार, शिवघाट, जोत बिजुलिया, ब्रह्मजोत, ऊंच गांव, कष्ठैइया, भेटहरी, जोत सोजावार, जोत देहरा, जोतदादेद डीह, सेवईं, जंगलबुद्धिराम सिंह, चकतेलहाना, तेलिया डीह, शिव चक, अराजीबंशी जायसवाल, टोटाहा उर्फ भौवापार, केवल कच्चाअउल, ताल नदउर, जंगल अखलास कुंवर, जंगल मोलाहू कुंवर, केवल कच्चासानी, जंगल रानी सोहास कुंवरी, जंगल दीर्घन सिंह, जंगल विश्रामपुर।

चरगांवा ब्लाक

देवीपुर, परमेश्वरपुर, रामपुर गोपालपुर, तालजहदा, एकला नंबर दो, एकला नंबर एक, मानीराम, सिक्टौर, रमहमत नगर, बिसुनपुर, बैजनाथपुर, बालापार, सोनबरसा, रामपुर चक, नवापार, जंगल नंदलाल सिंह, कोलुआ, संझाई, करमैनी, लालपुर मुरली, जंगल शिव सिंह, जंगल मेहताब राय, दौलतपुर, अमवा, नरायणपुर नंबर दो, नरायणपुर नंबर एक, बंगाई, सराय गुलरिहा, परसिया, नरहरपुर, रसूलपुर, जंगल पकड़ी, जंगल छत्रधारी, अराजी जंगल छत्रधारी, बनकटिया उर्फ इटहिया, बेलवा रामपुर, बरौली, जंगलऔराही, जंगल अहमद अली शाह, जंगल धूसड़, तिनकोनिया, जंगल तिनकोनिया नंबर दो, रामगढ़ उर्फ रजही।

भटहट ब्लाक

पिपरा चूरामन, फूलवरिया, करमहा खुर्द, रामपुर खुर्द, असरफपुर, साल्हपुर औरंगाबाद, भरवलिया उर्फ मोगला सराय, लंगड़ी गुलरिहा, रसूलपुर गोनिया, हाफिज नगर, बूढ़ाडीह, सोनरईच, श्यामदेउरवा ऊर्फ लाल करना, सिहरवा, सिरा उर्फ बरगदही, इस्लामपुर, रामपुर बुजुर्ग, मेंहदिया, जमुनिया, खिरिया, बिस्मिलहवां, अराजी चिलबिलवा, भटहट, बजहा, मिरापुर, अतरौलिया, चकिया, अमवा, पोखर‌भिंडा उर्फ चकदह, रामपुर थवईपार, लहुरादेउर, चक मइदा देवी, नबीपुर, सोनराइच उर्फ बड़ागांव, जमुनिया, तुलसीदेई, बनकटी बुजुर्ग, ताज पिपरा, छितौना, रत्नपुर, तुलसी देउर, निउरी, पतरा, बड़डीहा उर्फ रौजा, पिपरा बनवारी, बनकटिया खुर्द, मौलाखोर, कैथवलिया।

पिपराइच ब्लाक

अराजी बनकट, महमूदाबाद उर्फ मुगलपुर, जंगल सुभान अली, उनौला औवल, उनौला दोयम, उनौला खुर्द, पिपरही, खजहवा, सोनवई गोनरहा, महराजी, चिलबिलवा, नैयापार बुजुर्ग, नैयापार खुर्द, करमहा, बनरही, बरौली, तालुआबाद, अराजी चौरी, सिंघौली, कुरमैल उर्फ बड़हरा, सांदा, मुरेरी बुजुर्ग, रछवापार, दुबौली, इमिला उर्फ बिजहरा, खड़राइच खुर्द, खड़राइच बुजुर्ग, रमवापुर, मठिया, मुरियारीखुर्द, महोवा उर्फ कटया, तकिया मेदानीपुर, चंगाही, सिधावल, रिठिया, हरखापुर, मुरेरी गढ़वा, पिपरा मुगलन, कोनी, बसडीला रौसड़, कैैथवलिया, जयपुर, रामडीहा, रूद्रपुर, कुसुम्ही, बहरामपुर, रामनगर कड़जहां, माड़ापार, अराजी मतौनी, अराजी बसडिला, भइसहा, जगदीशपुर, मठैइया बुजुर्ग, सि‌सवा उर्फ चनकुपर, बेलवा खुर्द, सोनबरसा खुर्द, इब्राहिमपुर।

जंगल कौड़िया ब्लाक

मथौली, हरपुर, बरहठा, कुल्हुआं, तिघरा, भैयाराम, जरहद, नयनसर, नरही, रामपुर, ढाडाडीह, रसूलपुर चकिया, जंगल कौड़िया, गायघाट, चिउटहा, ताल जमउर, साखी उर्फ मेहोरिया, प्रेमपुर, अजीजुल्लाह उर्फ चकिया, देवकली, सेमरदारी, करहिया, शेरपुर चमरहा, नावापार, रामपुर, बरईपार, मोहनपुर, मरकरिया, सुगंध गढ़, कुसहरा, अवईपाकड़, खैरिया, भाव, जगतबेला, बेला, बघहरी, अराजी मोहम्मदपुर, मोहम्मदपुर माफी, जमउर, हरिहरपुर, सोनबरसा, चक बिजौली, बिजौली, परसिया, जंगल गईमरा, जंगल हरभजन सिंह, सिउरिया, जंगल रामगढ़वा, खरकटवा, भिटानी, भंडारी, गौराखास, गोविंदपुर, मझगौनवा, ‌अहिरौली, टिकरिया, कोहरा, उत्तराश्रोत, मंझरिया, सेमरा, कोरारा उर्फ देफारा, घुनघुनकोठा, डोमिनगढ़, बहरामपुर कैंपियरगंज ब्लाक जंगल बहुली, जंगल अगही, कुईं, जंगल झजवा, साहबगंज, बगही भारी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *