[object Promise]
पडरौना,कुशीनगर : प्रयागराज में चल रहे कुंभ मेला में कुशीनगर से पुलिसकर्मियों को भेज दिया गया है, कुशीनगर से प्रयागराज मेले में जाकर ड्यूटी बजाने वाले पुलिस कर्मियों की कमी होने के वजह से यहां की पुलिस ने एक नया तरीका अपनाया हैं। वहीं इस कमी को लेकर उनकी जगह सुरक्षा में यहां के चौकीदारों की तैनाती कर दी है, अब इन पुलिस वालों के जगह चौकीदार ही ड्यूटी करेंगे ।
दरअसल कुंभ मेले में कुशीनगर जनपद से ड्यूटी पर चले जाने वाले पुलिसकर्मी के वजह से हुई कमी के चलते अब कुशीनगर के पुलिस कप्तान राजीव नारायण मिश्र ने जनपद के सभी थानों पर चौकीदारों को तैनात करने का निर्देश दे दिया है । कुशीनगर पुलिस प्रशासन की मानें तो जनपद के सुरक्षा तहत पुलिसकर्मियों की कमी को देखते हुए चौकीदारों को तैनात किया गया है। जिसकी मदद से पुलिस कर्मियों की कमी दूर की जाएगी।
एसपी राजीव नारायण मिश्रा की माने तो जो सिपाही जनपद के अलग-अलग थानों के अलावे चौकी या पुलिस बूथ पर अपनी ड्यूटी को बखूबी से निभाते थे। अब इनके जगह पर चौकीदारों को तैनात कर सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया है | बहरहाल अगर हम बात पडरौना कोतवाली थाने की करे तो शहर के सुभाष चौक पर पूर्व में ड्यूटी बजाने वाले सिपाहियों के प्रयागराज कुंभ मेले में चले जाने से के वजह से देर रात पुलिस चौकी पर सिपाहियों के कमी होने से सन्नाटा दिख रहा है,ऐसे में अब चौकीदार ही इनके जगह पर अपनी ड्यूटी देते नजर आएंगे ?
Leave a Reply