कुंभ का वैभव देख महामहिम राष्ट्रपति हुए भावविभोर

[object Promise]

रिपोर्टर राकेश कुमार केसरवानी

प्रयागराज। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद गुरुवार को पतितपावनी गंगा, श्यामल यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम को देख अभिभूत हो गए। कुंभ का वैभव देखने आए देश के प्रथम नागरिक क्रूज से संगम पहुँचे। उनके साथ उनकी पत्नी सविता कोविंद भी हैं। महामहिम ने आधा घंटा तक गंगा और यमुना में सैर की। कोविंद कुंभ आने वाले वह देश के दूसरे राष्ट्रपति हैं। उनके पहले देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद वर्ष 1953 में कुंभ मेला आए थे और संगम में पुण्य की डुबकी लगाई थी।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज कुंभ मेला क्षेत्र में हैं। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति पिछले साल माघ मेले में भी परिवार के साथ आए थे। राष्ट्रपति सुबह 9.35 बजे वायुसेना के विशेष वायुयान से बमरौली एयरपोर्ट पहुंचे, जहां राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुष्प गुच्छ भेंटकर महामहिम का स्वागत किया। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, पर्यटन मंत्री डा. रीता बहुगुणा जोशी, नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्त नंदी और महापौर अभिलाषा गुप्ता भी एयरपोर्ट पर मौजूद रहीं।

वहां से महामहिम तीन हेलीकाप्टर से कुंभ मेला के डीपीएस ग्राउंड अरैल स्थित हेलीपोर्ट पहुंचे। फिर कार से वह क़िला के पास वीआइपी घाट पहुंचे। वहां से क्रूज से वह संगम तक गए। महामहिम त्रिवेणी पूजा करने के लिए संगम नोज पर बनाई गई जेटी पर गए और पूजा अर्चना की।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *