ईश्वर के सम्मुख कोई जाति या सम्प्रदाय नहीं, ईश्वर से सबको समान बनाया- मोहन भागवत

राजनीति:- बीते कई महीनों से संघ प्रमुख मोहन भागवत आपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। वह आय दिन देश हित को लेकर बयान देते दिखे हैं। वहीं अब उन्होंने देश के बेरोजगारों को लेकर बड़ा बयान दिया है। 
मोहन भागवत ने बयान देते हुए कहा, लोगों को नौकरी का सम्मान करना चाहिए और काम के पीछे नहीं भागना चाहिए। क्योंकि किसी भी काम को छोटा या बड़ा नहीं कहा जा सकता है। कोई व्यक्ति किसी भी प्रकार का काम करे उस व्यक्ति को सम्मान देना ही चाहिए।
आज हम समाज मे देखते हैं लोग काम का सम्मान नहीं करते हैं। लोगों का यह व्यवहार बेरोजगारी को बढ़ावा देता है। समाज मे प्रत्येक वस्तु सम्मान की पात्र हैं। चाहें कोई शारिरिक श्रम करता हो या कोई अपने दिमाग का इस्तेमाल करता हो। सभी सम्मान के पात्र हैं। क्योंकि सम्मान से बेरोजगारी की समस्या को खत्म किया जा सकता है।
उन्होंने आगे कहा, आज हर कोई नौकरी के पीछे भाग रहा है। सरकारी नौकरी महज 10 फीसदी हैं। 20 फीसदी अन्य नौकरी हैं। कोई भी समाज कितना भी बड़ा हो उसमें 30 फीसदी से अधिक नौकरी सृजित नहीं हो सकती हैं। लेकिन अगर हम सभी के काम को सम्मान की नजर से देखेंगे तो समाज से बेरोजगारी की समस्या कम होगी।
ईश्वर ने सभी को समान और एक भाव से बनाया है।ईश्वर किसी के साथ भेदभाव नहीं करता। ईश्वर ने सभी का सम्मान किया है। ईश्वर ने किसी को अगर दृष्टि से नहीं देखा। ईश्वर के सम्मुख कोई जाति या सम्प्रदाय नहीं है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *