सुलतानपुर।। कांग्रेस जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्र,मुन्नु, की अध्यक्षता मे कांग्रेस कमेटी पर आरटीआई जिला चेयरमैन व वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष हाजी जमा खान ने  एक दर्जन लोगों को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करवाई ।हाजी जमा खां ने अबतक 2250 लोगों को कांग्रेस का सदस्य बना चुकें हैं ।आरटीआई जिला चेयरमैन ने कहा ये सिलसिला चलता रहेंगा ।
लोग अन्य दलों के झूठे वादों से परेशान हो गए हैं ।लोगों मे कांग्रेस के प्रति विश्वास बढा हैं ।श्री खां ने कहा कि कांग्रेस की सोच देशहित व जनहित से जुडी़ हैं ।जबकि अन्य राजनितिक दलों मे बांटने की राजनीति होतीं हैं । जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्र ,मुन्नू ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वाले सदस्यों को बधाई देते हुए पार्टी हित मे काम करने तथा आमजनों की समस्याओ के लिए संघर्ष करने और इंसाफ दिलाने की दिशा मे काम करने की नसीहत दी ।
सदस्यता ग्रहण करनेवालो मे कृष्ण कुमार गुप्ता ,प्रवीण दिक्षित ,राम आसरे सिंह ,राजकरन तिवारी ,ज्ञानदीप तिवारी ,रमाशंकर राजभर ,प्रवीण कुमार ,धर्म नरायण दूबे ,भाष्कर मिश्रा ,मो,अबरार ,लाल बहादुर वर्मा ,अरविन्द वर्मा आदि लोग रहें ।मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी हौसला भीम ,रविन्द्र कोरी सहित दर्जनों कांग्रेसी मौजूद रहें