आंध्र प्रदेश को मिले 13 नए जिले साथ ही नया नक्शा भी जारी

डेस्क। आंध्र प्रदेश को सोमवार को 13 नए जिलों के निर्माण के साथ एक नया नक्शा मिला है। अब से राज्य में कुल जिलों की संख्या 26 हो गई। मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने गुंटूर जिले के ताडेपल्ली में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 13 नए जिलों का शुभारंभ किया।

बता दें कि वाई एस रेड्डी के नेतृत्व वाली वाईएसआर कांग्रेस सरकार ने नव निर्मित जिलों में आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के साथ ही कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को भी नियुक्त किया है।

रेड्डी ने 2019 के विधानसभा चुनाव के चुनाव प्रचार के दौरान वादा किया था कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है, तो वह हर लोकसभा क्षेत्र को एक जिला बना देगी। राज्य में 25 लोकसभा हैं।  

पूर्वी गोदावरी और विशाखापत्तनम में आदिवासी क्षेत्रों को एक जिला भी बनाया गया था। 

ये हैं आंध्र प्रदेश के 13 नए जिले-

  • मान्यम जिला विजयनगरम जिले से अलग हुआ
  • अनकापल्ली जिला विशाखापत्तनम जिले से लिया गया 
  • अल्लूरी सीताराम राजू विशाखापत्तनम जिले से बना है
  • पूर्वी गोदावरी को काटकर काकीनाडा जिला बनाया गया
  • पूर्वी गोदावरी जिले को काटकर कोनसीमा जिला भी बना
  • एलुरु पश्चिम गोदावरी जिले से अलग हुआ
  • पलनाडु गुंटूर जिले से अलग हुआ
  • बापटला गुंटूर जिले से बना हुआ है
  • नंदयाल कुरनूल जिले से बना 
  • श्री सत्य साईं जिला से बना है अनंतपुर
  • श्री बालाजी को चित्तूर जिले से अलग कर बनाया गया
  • अन्नामाया कडप्पा जिले से अलग हुई
  • एनटी रामाराव जिला मौजूदा कृष्णा जिले से बना है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *