2024 में राहुल करेंगे रौला के साथ वापसी

राजनीति– राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अंतिम पड़ाव पर चल रही है। राहुल को जनता का खूब समर्थन मिला है और वह अब जनता के नेता बन गए हैं। राहुल गांधी का भाषण हर ओर चर्चा में है और सोशल मीडिया पर लोग उनकी नई छवि के परिपेक्ष्य में तरह तरह की बातें कर रहे हैं। 
कई बड़े बड़े राजनेताओं का राहुल गांधी को समर्थन मिला है। वहीं अब खबर यह भी आ रही है कि अगर राहुल गांधी को मिला समर्थन राजनीति में अपना जलवा दिखा पाया तो साल 2024 के चुनाव में कांग्रेस तगड़ी वापसी करेगी और भाजपा के लिए राहुल गांधी की यह यात्रा बड़ी समस्या पैदा कर सकती है।
जानकारों का कहना है कि यह यात्रा राहुल गांधी को जनता के बीच मजबूत कर रही है और एकजुटता का प्रदर्शन कर रही है। सूत्रों का कहना यह भी है कि इस यात्रा ने अगर वरुण गांधी को राहुल गांधी से जोड़ दिया तो परिवार एक होगा और आगामी चुनाव में कांग्रेस बड़ा दांव खेलेगी। 

जाने क्या कह रहे हैं विशेषज्ञ-

विशेषज्ञ का कहना है कि अगर राहुल गांधी इसी तरह जनता से जुड़ते रहे तो वह अपनी दादी इंदिरा गांधी की तरह वापसी करेंगे और राजनीति में बड़ा परिवर्तन देंखने को मिलेगा। क्योंकि राहुल को राजनेताओं के साथ अभिनेताओं और अभिनेत्रियों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। हर कोई राहुल को सत्ता में देखना चाहता है। वहीं विपक्ष की ओर से हर कोई राहुल को पीएम के रुप में देखना चाहता है।
वहीं वरुण गांधी की ओर से यह इशारा मिल रहा है कि 2024 के चुनाव में वह अपने घर वापसी करेंगे। वहीं यूपी में राम मंदिर के सन्तो द्वारा राहुल के पक्ष में जो बयान सामने आए हैं कि आगामी समय मे राहुल रौले के साथ वापसी करेंगे और भाजपा के लिए मजबूत रूप से खड़े होकर उन्हें टक्कर भी देगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *