इस वसंत पचंमी पर कर लो ये उपाय, खत्म हो जाएंगी सभी परेशानियां

डेस्क। वसंत पचंमी के दिन पीले रंग की मिठाई जैसे बेसन के लड्‌डू या बर्फी में थोड़ा सा केसर डालकर देवी सरस्वती को भोग जरूर लगाएं और फिर इन्हें 7 कन्याओं में बांट भी दें।
ऐसी मान्यता है इससे ज्ञान की देवी सरस्वती संग लक्ष्मी जी की कृपा भी मिलती है।
बच्चा पढ़ाई में कमजोर है तो बसंत पंचमी के दिन उसके हाथ से पीले रंग की वस्तु जैसे केला, दाल, पीले फूल, पीले वस्त्र, शिक्षा से जुड़ी चीजों का दान जरूर कराएं। वहीं मान्यता है इससे पढ़ाई में रूचि भी बढ़ेगी।
देवी सरस्वती का प्रिय रंग पीला होता है बसंत पचंमी पर पीले रंग के वस्त्र पहनें और दो मुखी दीपक लगाकर विश्वविजय सरस्वती कवच का पाठ करें ऐसा भी कहते हैं इससे स्मरण शक्ति तेज होती है।बता दें इससे समृद्धि में बढ़ोत्तरी भी होती है।
बसंत पंचमी पर दूध में हल्दी मिलाकर देवी सरस्वती का अभिषेक करने से वैवाहिक जीवन का तनाव दूर होता है और वाणी में भी मिठास आती है।
जीवन में सुख-शांति की कामना के लिए बसंत पंचमी पर देवी सरस्वती को मीठे पीले चावल का भोग जरुर लगाएं और इससे वाणी पर नियंत्रण करने की शक्ति भी मिलती है जिससे व्यक्ति का व्यक्तत्वि निखरता भी है।
शिक्षा में किसी प्रकार की रुकावट आ रही है तो बसंत पंचमी के दिन 108 पीले फूल देवी सरस्वती को अर्पित जरुर करें और ओम ऐं सरस्वत्यै ऐं नमः मंत्र का एक माला जाप करें बता दें इससे देवी सरस्वती का आशीर्वाद सदा साथ रहेगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *