मुंबई| कोरोना के भीषण तांडव के बीच जब पूरे देश मे लॉकडाउन लगाया गया था। तो कई लोग ऐसे थे जिन्होंने जमकर उस समय लॉकडाउन की धज्जियां उड़ाई थी और फिर अलग अलग राज्यों की सरकारों ने अपने अपने स्तर पर उन लोगो के खिलाफ केस दर्ज किए थे और उनपर पाबन्दियां लगाई थी।
अब इसी संदर्भ से जुड़े केसों को वापस लेने को लेकर महाराष्ट्र गृह विभाग की ओर से एक बयान आया है जिसमे कहा गया है कि जिन लोगो पर लॉकडाउन के उल्लंघन को लेकर केस दर्ज किए गए थे वह सभी वापस लिए जाएंगे।
गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने बताया कि यह फैसला गृह विभाग की ओर से लिया गया है। वही अब इसे साप्ताहिक कैबिनेट में प्रस्तुत किया जाएगा। वहाँ से मंजूरी मिलते ही सभी केसों को वापस लिया जाएगा।
Leave a Reply