रिपोर्ट ज़ाहिद अली
पूरनपुर:शेरपुर कलां टी टी समाज सेवी संस्था एस ने कहा कि राम जन्म भूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला उसे स्वीकार्य होगा. साथ ही संगठन ने मुस्लिमों से फैसले का सम्मान करने की अपील भी की.गांवों मे पोस्टर लगाकर लोगो को जागरूक कर रहे है। लोगो से अपील भी कर रहे है की सुप्रीम कोर्ट को जो फैसला हो उसे सब लोग स्वीकार करे। किसी के बहकाबे मे आकर कुछ गलत न करे। बरना आपके खिलाफ कार्यवाही हो सकती है।
उन्होंने सभी से अपील की फैसला कुछ भी आए, वे शांति बनाए रखें. जिससे हमारे देश मे अमनों अमन का पैगाम दुसरों देश मे पंहुचे। सभी पक्षों से अपील: अयोध्या पर फैसला चाहे जो भी हो, खुले मन से स्वीकार करें अयोध्या मामले पर फैसला आने से पहले तहरीक ए तहफ्फुजे सुन्नियत समाज सेवी संस्था के मीनू बरकाती ने सभी पक्ष से आपसी भाईचारे और शांति की अपील की।
समाजसेवी मीनू बरकाती ने कहा,उच्चतम न्यायालय के आने वाले निर्णय का सभी को खुले दिल से स्वागत करना चाहिए। फैसला चाहे जो हो सौहार्द बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। खुले मन से फैसले को स्वीकार करें। किसी तरह की अशान्ति फैलाने की कोशिश करने बालो के खिलाफ कार्यवाही होगी।
Leave a Reply