कुशीनगर में अवैध रूप से काटे जा रहे हैं सागौन के पेड़ सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने लकड़ी माफिया के खिलाफ किया केस दर्ज

[object Promise]
रिपोर्ट उपेंद्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर : नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव मे मंगलवार को अबैध तरीके से काटे जा रहे पेड की सूचना पाकर मौके पर पहुची पुलिस व वन विभाग की टीम ने पेडे काटवाने वाले व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया ।
मिली जानकारी के अनुसार उक्त गांव के बेलास पट्टी टोला के समीप ध्रुव मिश्र का सागौन खेत मे दो दर्जन से अधिक सागौन के पेड अबैध तरीके से काटवाकर व जड से उखाडकर रखा गया था। जिसकी सूचना किसी ने पुलिस व वन विभाग को दे दिया था। सूचना पाकर जब पडरौना क्षेत्राधिकारी घनश्याम शुक्ल के अगुवाई मे फारेस्टर ,फारेस्ट गार्ड धर्मपति यादव , बाबूराम गौड व हल्का दरोगा महेंद्र पांडेय आदि मौके पर पहुचे तो उन्होंने ने मे दर्जनो पेड काटवाकर छोड दिया गया है। वन विभाग की टीम ने पेडो का सीमाकंन कर 31 पेडो को चिन्हित किया।

इस कार्यवाही से लकडी माफियाओं मे हडकम्प मच गया। इस सम्बंध मे वन क्षेत्राधिकारी घनश्याम शुक्ल का कहना है कि मौके पर मै अपने टीम के साथ गया हुआ था। पेड काटवाने वाले ध्रुव नारायण मिश्र के खिलाफ अबैध तरीके से पेड काटने के आरोप मे एफआईआर दर्ज कराया जा रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *