सनसनीखेज खुलासा : ममी-पापा के मोबाइल पर पॉर्न देखकर नाबालिग से किया सेक्स, डरकर किया मर्डर

[object Promise]

मुंबईं। मुंबई में एक सनसनीखेज खुलासा पुलिस ने किया है। एक पंद्रह वर्षीय लड़का अपने ममी-पापा के मोबाइल पर गेम खेलने के बहाने पॉर्न देखता था। आरोप है कि उसने पॉर्न देखने के बाद प्लान बनाया और पड़ोस की एक दस वर्षीय बच्ची के साथ सेक्स किया। लड़की के विरोध करने के बाद लड़का पकड़े जाने के डर से उसने मासूम लड़की की हत्या कर दी। यही नहीं क्राइम शो देखकर अपने एक साथी के मिलकर बच्ची की लाश भी उसने ठिकाने लगा दी।

पुलिस ने यहां दो दिन पहले मिली दस साल की बच्ची की हत्या के मामले में खुलासा किया है। पुलिस का कहना है कि यह हत्या बच्ची के ही 15 वर्षीय दोस्त ने की थी। वह अपने ममी-पापा के मोबाइल पर पॉर्न देखता था। उसने बच्ची को मारने से पहले मोबाइल पर पॉर्न देखकर उसके साथ सेक्स किया और फिर राज खुलने के डर से उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।

बच्ची को मारने के बाद उसने अपने दोस्त की मदद से उसकी लाश नाले में फेंक दी। पुलिस ने बताया कि दो दिन सफेद पुल के नाले में एक ट्रॉली बैग के अंदर दस साल की बच्ची की लाश मिली थी। पुलिस ने घटना की जांच के बाद एक पंद्रह वर्षीय लड़के और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया है।

दोनों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने लाश भरकर यह ट्रॉली बैग साकीनाका के नाले में फेंका था। पुलिस पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि वह अपने ममी-पापा का मोबाइल लेकर गेम खेलता था। एक दिन गेम खेलने के दौरान एक पॉप-अप्स आया। गलती से वह क्लिक हो गया तो उसमें पॉर्न विडियो चलने लगे। उसने यह विडियो देखा तो उसने इंट्रस्ट आने लगा। वह फिर रोज मोबाइल गेम के बहाने पॉर्न विडियो देखने लगा। उसे विडियो देखने के बाद सेक्स करने की इच्छा हुई।

पुलिस ने बताया कि दस वर्षीय बच्ची और आरोपी पहले एक ही इलाके में रहते थे। गुरुवार को बच्ची शाम को साढ़े पांच बजे अपने ट्यूशन से लौट रही थी। आरोपी उसके पास गया और अपने साथ घर ले आया। यहां उसने मोबाइल पर पॉर्न देखा और बच्ची के साथ सेक्स किया। बच्ची ने इसका विरोध किया तो वह डर गया और उसने बच्ची का गला दबाकर उसे मार दिया।

बच्ची को मारने के बाद उसने उसकी शर्ट निकाली और उसके स्कूल बैग में रख दी। उसके बाद अपने घर के ट्रॉली बैग में बच्ची की लाश रखी और फिर अपने एक दोस्त को फोन करके बुलाया। वह बच्ची का स्कूल बैग लेकर पास के सार्वजनिक शौचालय पहुंचा और वहां उसे फेंक दिया। स्कूल बैग फेंकने के बाद वह पास घर आया और अपने दोस्त के साथ उसकी स्कूटर पर ट्रॉली बैग लेकर 90 फीट रोड के पास नाले के किनारे पहुंचा। यहां उसने ट्रॉली बैग नाले में फेंक दिया।

पुलिस ने जो सीसीटीवी फुटेज देखे तो उसमें साफ दिखा कि दोनों नाबालिग स्कूटर पर ट्रॉली बैग लेकर जा रहे हैं। आरोपियों ने अपना शातिर दिमाग चलाते हुए इस घटना को किडनैपिंग के बाद हत्या का मामला दिखाने के लिए एक प्लान बनाया। उन्होंने एक तीसरे लड़के को अपने प्लान में शामिल किया और उससे बच्ची के घर पर फोन करवाया। लड़के ने फोन करके पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी।

आरोपियों ने फोन करने वाले लड़के से कहा कि एक फोन करने के बदले उसे 20,000 रुपये मिलेंगे। इस फोन कॉल के बाद उन्होंने अपना सिम कार्ड तोड़कर फेंक दिया। आरोपियों ने बताया कि बच्ची के हत्या के बाद लाश ठिकाने लगाने और बचने का पूरा प्लान उन्होंने क्राइम शो देखकर बनाया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *