[object Promise]
पीलीभीत । थाना अमरिया में आज लोकसभा चुनाव व होली के त्योहार को लेकर उपजिलाधिकारी अमरिया जंगबहादुर सिंह व पुलिस क्षेत्राधिकारी योगेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में पीस कमेटी का आयोजन किया गया थाना परिसर में उपस्थित समस्त ग्राम प्रधानो व्यापारियों व संभ्रांत ब्वक्तियों को संवोधित करते हुऐ उपजिलाधिकारी ने कहा कि लोक सभा चुनाव के चलते देश भर में आदर्श आचार साहिंता लागू है तथा होली का त्योहार भी नज़दीक है ।
आप सभी क्षेत्र बासियों से अनुरोध है कि त्योहार को शांतिपूर्वक मनाये यदि कोई भी ब्यक्ति हुड़दंग करते पाया गया तो उसको तत्काल जेल भेज दिया जायेगा पुलिस क्षेत्राधिकारी योगेंद्र सिंह ने कहा कि ग्राम प्रधान अपने अपने क्षेत्र में अवैध शराब पर रोक लगायें यदि हमें सूचना मिली तो कार्यबाही की जायेगी और आप सभी लोग क्षेत्र में शांति ब्यबस्था बनाये रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें इस मौके पर थाना प्रभारी मनीराम सिह,एस आई संजय सिंह ब्यापार मंडल अध्यक्ष असगर अली ,जहीर मलिक ,जमा मलिक,मदन लाल गुप्ता, इमरान कादरी,फुरकान खां ,अमन सरपाल, सुधीर चौधरी,जमाल अहमद खां, ग्राम प्रधान फुरकान ,दिलशाद अंसारी,अखतर खां, इल्यास अहमद, रियाज खां पलविंदर सिंह ,हाजी उस्मान,सूरज पाल कमल गुप्ता, सहित सैकडो़ लोग उपस्थित रहे।
Leave a Reply