भदोही, मुख्यमंत्री के भदोही आगमन की सूचना से कालीन उद्यमी उत्साहित हैं। कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) और अखिल भारतीय कालीन निर्माता संघ (एकमा) के पदाधिकारी भी अलर्ट मोड में हैं। कालीन उद्योग के विकास और सुविधाओं से परिक्षेत्र को सुसज्जित करने की आवाज पदाधिकारी मजबूती से उठाएंगे। कोविड से प्रभावित उद्योग की बेहतरी के लिए आर्थिक पैकेज की मांग भी करेंगे।
यह मांगें जोरदार ढंग से उठेंगी
- भदोही में अंतरराष्ट्रीय स्तर के कालीन मेले के आयोजन की बाधा दूर करें।
-
कारपेट सिटी में सुविधा सम्पन्न होटल का निर्माण होना चाहिये।
-
भदोही-वाराणसी राजमार्ग को फोरलेन करें, शहर की जर्जर सड़कें ठीक करें।
-
होटल के लिए भूमि उपलब्ध कराने का आदेश हुआ लेकिन अमल नहीं।
-
कालीन मेले के आयोजन के लिये सीईपीसी को आर्थिक मदद मिलनी चाहिए।
-
कालीन परिक्षेत्र को 24 घंटे विद्युत आपूर्ति और बेहतर माहौल बनाएं।
-
मूलभूत सुविधाएं, मजदूर एक्ट में राहत व इंस्पेक्टर राज से उद्योग मुक्त हो।
एकमा द्वारा प्रमुख मांगों से संबंधित ज्ञापन सीएम को सौंपा जाएगा
कालीन उद्योग के प्रति सीएम का नजरिया स्पष्ट है। उम्मीदें बढ़ गई हैं। एकमा द्वारा प्रमुख मांगों से संबंधित ज्ञापन सीएम को सौंपा जाएगा। कपसेठी से वाराणसी तक फोरलेन सड़क निर्माण, शहर को प्रदूषण से मुक्त करने के लिए अत्याधुनिक ईटीपी प्लांट की स्थापना, अधर्निर्मित ब्रिज का निर्माण सहित टाउन आफ एक्सीलेंस के जनपद के चहुमुखी विकास की मांग रखी जाएगी।
-असलम महबूब, मानद सचिव, अखिल भारतीय कालीन निर्माता संघ
मुख्यमंत्री भदोही आ रहे हैं, यह उद्योग के लिए यह शुभ संकेत
मुख्यमंत्री भदोही आ रहे हैं, यह उद्योग के लिए यह शुभ संकेत है। जो दुख दर्द हम लखनऊ व दिल्ली जाकर सुनाते हैं उसे यहीं सीएम के सामने रखने का अवसर मिलेगा। इसके लिये कवायद चल रही है।
-सिद्धनाथ सिंह , चेयरमैन, कालीन निर्यात संवर्धन परिषद
Leave a Reply