मुंबई के माटुंगा से 3 बार विधायक रह चुकीं रेलमंत्री पीयूष गोयल की मां का निधन

[object Promise]

मुंबई। भारतीय जनता पार्टी की पूर्व नेता व रेलमंत्री पियूष गोयल की मां चंद्रकांत गोयल का शनिवार सुबह यहां निधन हो गया। वह 88 साल की थीं। गोयल ने अपनी मां के निधन की जानकारी एक सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से दी, जो काफी भावुक करने वाला था।

गोयल ने ट्वीट में कहा, “अपने स्नेह और प्रेम से मुझे हमेशा राह दिखाने वाली मेरी पूज्य माता जी का आज सुबह स्वर्गवास हो गया। उन्होंने अपना पूरा जीवन सेवा करते हुए बिताया और हमें भी सेवाभाव से जीवन बिताने को प्रेरित किया। ईश्वर उन्हें अपने चरणों में स्थान दें। ओम शांति।”

मुंबई के माटुंगा से 3 बार विधायक रह चुकीं चंद्रकांता गोयल वरिष्ठ भाजपा नेता दिवंगत वेद प्रकाश गोयल की पत्नी थीं। वेद प्रकाश गोयल प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के मंत्रिमंडल में शिपिंग मंत्री थे।

गोयल परिवार लंबे समय से जनसंघ और भाजपा से जुड़ा हुआ है और उनके बेटे पीयूष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में रेल मंत्री हैं।

[object Promise]

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *