Delhi Police Recruitment 2022: दिल्ली पुलिस में निकली हजारों पदों पर भर्ती, जाने आवेदन की अंतिम तारीख

नौकरी: आज के समय मे हर कोई चाहता है कि उसकी सरकारी नौकरी लग जाए और उसका बाकी का जीवन आराम से गुजरे। युवा सरकारी नौकरी की चाहत में जमकर तैयारी कर रहे हैं। लाखों युवाओं को भर्ती का इंतजार रहता है। वही अब दिल्ली पुलिस में कॉन्स्टेबल तथा हेड कॉन्स्टेबल के दो हजार पदों से अधिक पदों पर भर्ती निकली है। बता दें लिये आवेदकों के पास यह अंतिम मौका है।

जानकारी के लिए बता दें दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल असिस्टेंट वायरलेस ऑपरेटर (AWO)/टेली प्रिंटर ऑपरेटर (TPO) के 857 पदों तथा कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) के 1411 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। आवेदन करने की अंतिम तारीख 29 जुलाई है। यदि आप इस भर्ती के लिये आवेदन करना चाहते हैं तो यह आपके पास अंतिम मौका होगा।
जो अभ्यर्थी इस भर्ती के लिये आवेदन करना चाहते हैं उनके पास यह अंतिम मौका है आवेदन करने के लिये आपको ऑफीशियल वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन चेक करना होगा। बताया जा रहा है कि इस बार इस भर्ती में काफी कॉम्पटीशन होने वाला है क्योंकि अभ्यार्थी लम्बे समय से इस भर्ती की तैयारी कर रहे हैं।
इस दोनों भर्तियों में हिस्सा लेने वाले जिन अभ्यर्थियों के पास एनसीसी सी लेवल सर्टिफिकेट होगा, उन्हें पांच फीसदी अतरिक्त मार्क्स, एनसीसी बी लेवल सर्टिफिकेट वालों को तीन फीसदी अतिरिक्त मार्क्स और एनसीसी ए लेवल सर्टिफिकेट वालों को दो फीसदी अतिरिक्त मार्क्स प्रदान किये जाएंगे। साथ ही राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी से डिग्री या पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले अभ्यर्थियों को भी अतिरिक्त मार्क्स दिए जाएंगे। इस भर्ती के परिपेक्ष्य में ज्यादा जानकारी के लिये आपको SSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना चाहिए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *