मुंबई । मल्टीस्टारर फिल्म वीरे दी वेडिंग’ का नया लुक सामने आया है। इस फिल्म के नए लुक में गर्ल गैंग बीच पर फोटो क्लिक करती नजर आ रही है। बीच लुक में सोनम, करीना बिकिनी ड्रेस में नजर आ रही हैं जबकि शिखा और स्वरा को आकर्षक मोनॉकनी में देखा जा सकता है।
वीरे दी वेडिंग में एक्ट्रेस के इस बीच रेडी अवतार में दो लुक्स जारी किए गए हैं। इस पोस्टर में सोनम बिकिनी के साथ ट्राउजर पहने दिख रही हैं तो वही वहीं करीना भी कॉपर शेड की बिकिनी ड्रेस में नजर आ रही हैं।
बता दे कि सेंसर बोर्ड ने फिल्म वीरे दी वेडिंग पर कैंची नहीं चलाई है। शशांक घोष के निर्देशन में बनी वीरे दी वेडिंग को ए सर्टिफिकेट के साथ पास कर दिया गया है।
सोनम की शादी के बाद ये उनकी पहली फिल्म रिलीज हो रही है और वहीं तैमूर के जन्म के बाद करीना की रिलीज होने वाली ये पहली फिल्म है।
इस फिल्म को अनिल कपूर और एकता कपूर की कंपनी ने मिलकर इसे प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म में लव, सेक्स, रिलेशनशिप, शादी और दोस्ती को उजागर करने की कोशिश की गई है। यह फिल्म 1 जून 2018 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Leave a Reply