भाजपा की नीतियों के खिलाफ झारखंड में लोगों ने किया वोट : मल्लिकार्जुन खडग़े

[object Promise]

नई दिल्ली। हेमंत सोरेन की अगुवाई में झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम), कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के महागठबंधन के 81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा में आधी सीटों पर बढ़त बनाए जाने को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खडग़े ने सोमवार को कहा कि जनादेश सत्तारूढ़ भाजपा व राज्य में उसकी नीतियों के खिलाफ है।

पार्टी मुख्यालय में यहां संवाददाताओं से बातचीत में खडग़े ने कहा कि यह एक अच्छा परिणाम है और भाजपा सरकार के प्रति लोगों का गुस्सा दिखा है। उन्होंने कहा कि झारखंड में लोग भाजपा सरकार से परेशान हो चुके थे। कांग्रेस नेता ने कहा, केंद्र में भी लोग बेरोजगारी, महंगाई को लेकर परेशान हैं और यहां तक कि किसानों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

इन सभी चीजों ने कांग्रेस और उसके गठबंधन सहयोगियो (जेएमएम और राजद) को मदद किया है। उस संदर्भ में लोगों ने कांग्रेस और उसके गठबंधन के लिए मतदान किया। खडग़े की यह टिप्पणी उनके महागठबंधन के 81 सदस्यीय विधानसभा में 42 सीटों पर बढ़त बनाने के तुरंत बाद आई है। जेएमएम 24 सीटों पर आगे है और कांग्रेस व राजद क्रमश: 13 व पांच सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। भाजपा 29 सीटों पर आगे है।

नतीजों के बाद पार्टी करेगी आकलन : अर्जुन मुंडा

झारखंड के तीन बार के मुख्यमंत्री रह चुके और मौजूदा समय मोदी सरकार में जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा का कहना है कि रुझानों के मुताबिक हार-जीत की बात कहना उचित नहीं है। यहां आवास पर मीडिया से बातचीत में अर्जुन मुंडा ने कहा कि उन्हें भरोसा है कि आखिर तक भाजपा अपनी जगह बना लेगी। उन्होंने कहा कि नतीजों के बाद आजसू भी सैद्धांतिक और वैचारिक दृष्टि से भाजपा का साथ देगी। पार्टी चुनाव के बाद सभी बिंदुओं पर आकलन कर उचित निर्णय लेगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *