Shilpa Shetty ने विडियो शेयर कर राज कुंद्रा से मांगा ‘चुम्मा’

Shilpa Shetty ने विडियो शेयर कर राज कुंद्रा से मांगा ‘चुम्मा’

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी इन दिनों अपने पति राज कुंद्रा और बेटे के साथ लंदन में छुट्टियां मना रही हैं। इस दौरान वह जमकर इंजॉय कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहने वाली शिल्पा ने अपने इस फैमिली हॉलिडे की कुछ फोटो और वीडियो अपने अकाउंट पर शेयर किए हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर लेटेस्ट विडियो में वह अपने पति के साथ रोमांटिक मोमेंट शेयर करती नजर आ रही हैं।

 

इतना ही नहीं बल्कि विडियो के साथ कैप्शन लिखते हुए ऐक्ट्रेस पति राज से चुम्मा मांगती भी दिखीं। दरअसल, शिल्पा का लेटेस्ट इंस्टाग्राम विडियो बूमरेंग विडियो है ।

जिसमें वह राज का हाथ पकड़े दिखाई देती हैं और फिर दोनों किस के लिए पास आते दिखते हैं। विडियो शेयर कर शिल्पा ने लिखा, जुम्मा चुम्मा दे दे। मुआह राज कुंद्रा। कपल के इस मस्ती वाले विडियो को फैन्स भी लाइक करते दिखे।

इनमें से एक वीडियो में शिल्पा शेट्टी बतखों को खाना खिलाती नजर आ रही हैं। इन बतखों को खाना खिलाते वक्त शिल्पा शेट्टी इतना डर जाती हैं कि, वह अपने हाथ की सारी ब्रेड फेंक कर वहां से भाग जाती है। शिल्पा शेट्टी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

वैसे इससे पहले शिल्पा ने एक विडियो शेयर किया था जिसमें वह डरती हुई दिखाई दी थीं। दरअसल, वह बत्तखों को ब्रेड खिला रही थीं, लेकिन जब उनके हाथ में ब्रेड खत्म हो गई तब भी बत्तखें उनके नजदीक आती रहीं जिससे वह बुरी तरह डर गई थीं और चीखते हुए दूसरी ओर भाग गईं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *