[object Promise]
अवैध भट्टी संचालक धड़ल्ले से हर अधिकारी को हफ्ता देने का लगा रहा आरोप
कौशाम्बी । सिराथू तहसील क्षेत्र के सैनी थाना की अल्लीपुर जीता पुलिस चौकी के अंतर्गत दौलतपुर कसार गांव में धड़ल्ले से चल रहीं कोयला भट्टी में हरे पेड़ काटकर जलाये जाने की सूचना पर स्थानीय पत्रकार अपने सहयोगियों संग समाचार कवरेज करने पहुंचे जहां एक जगह पर ही थोड़ी – थोड़ी दूरी पर कोयला भट्टी धधक रही थी ।
इस दौरान पहली भट्टी पर उमर पुत्र जुम्मन ने अपना परिचय देते हुए पिछले 6 माह से भट्टी संचालन की बात कही जिसपर वैध या अवैध भट्टी होने के जवाब में वैध व लाइसेंस धारक होने की बात बताई जबकि मौके पर कोई कागज मौजूद न होने की बात भी कही व कहा कि हमारे कागज रिनीवल के लिए संबंधित कार्यालय में जमा है जिसके बाद कुछ और ही दूरी पर दहक रही सदार पुत्र जुम्मन की भट्टी पर मीडियाकर्मी पहुंचे व खबर कवर करने लगे जिस पर सदार ने पत्रकार का हाँथ पकड़ कर मोबाइल छीन लिया व वीडियो डिलीट कर गाली गुफ्ता करते हुए भाग जाने की बात कही जबकि उसी का बेटा अफ़ज़ल लाठी लाकर मारने की बात कही व अन्य कुछ और लोग हांथापाई करने लगे जिस पर जब अन्य मीडियाकर्मी पहुंचे तो उल्टा सीधा कहते हुए नीचे से लेकर ऊपर तक हफ्ता भेजने की बात करते हुए कहा कि हम भट्टी ऐसे ही चलाएंगे कौन क्या कर लेगा?
इतना होने के बाद पत्रकारों ने सैनी थानाध्यक्ष को फोन से घटना की सूचना दी जिस पर स्थानीय पुलिस भेजने का आदेश दिया वहीँ पीड़ित पत्रकार अपने साथियों सहित पुलिस चौकी पहुंचकर लिखित शिकायत किया जिस पर पुलिस द्वारा सदार को पकड़ कर लाया जबकि उसका बेटा व अन्य फरार हो गए थे। खबर लिखे जाने तक मामला में एफआईआर नहीं दर्ज हुई थी। इस घटना से पत्रकारों में काफी रोष व्याप्त है व आरोपियों पर कड़ी कार्यवाही की बात कही ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति पत्रकारों पर ऐसी हरकत करने की जुर्रत भी न करे।
राष्ट्रीय मीडिया महासंघ पत्रकार साथी के साथ हुए दुर्व्यवहार एवं घटना की कड़े शब्दों में निंदा करता है एवं घटना को अंजाम देने वाले माफिया/दबंगों पर पुलिस प्रशासन द्वारा कड़ी से कड़ी कार्यवाही की आशा करता है।
Leave a Reply