[object Promise]
उपेन्द्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर : जिले के विशुनपुरा ब्लाक प्रमुख के खिलाफ सोमवार को लामबंद क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया। कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम के सामने 83 सदस्यों ने शपथ पत्र के साथ प्रमुख के खिलाफ अविश्वास जताया है।
विशुनपुरा ब्लाक में कुल 124 सदस्य हैं। इनमें से 83 सदस्यों ने शपथ पत्र के साथ डीएम के समक्ष अविश्वास का प्रस्ताव दिया। पूर्व प्रमुख विक्रमा यादव की अगुवाई में पहुंचे सदस्यों ने प्रमुख के खिलाफ अविश्वास की कार्रवाई करते हुए उन्हें पदच्युत करने की मांग की। अविश्वास प्रस्ताव मिलने के बाद डीएम डा. अनिल कुमार सिंह ने मौजूद सदस्यों से शपथ पत्र पर हस्ताक्षर के बारे में पड़ताल कराई। अभी यह कार्रवाई चल ही रही है।
Leave a Reply