भाजपा पर शिवसेना ने साधा निशाना,कहा-संभल जाओ भगवा ध्वज से दुश्मनी मोल लेने वाले

भाजपा पर शिवसेना ने साधा निशाना,कहा-संभल जाओ भगवा ध्वज से दुश्मनी मोल लेने वाले

मुंबई। शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना के माध्यम से भाजपा पर निशाना साधा है। सामना में लिखा गया है कि भगवा ध्वज से दुश्मनी मोल लेने वाले संभल जाओ। अगर दुश्मनी करोगे तो खुद ही नुकसान में रहोगे। वहीं उद्धव सरकार के बारे में कहा गया है कि यह सरकार सत्य और न्याय की सारी कसौटियों पर खरी उतरकर स्थिर रहेगी।

सामना के संपादकीय में पार्टी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उद्धव ठाकरे का रिश्ता भाई-भाई का है, इसलिए महाराष्ट्र के छोटे भाई को प्रधानमंत्री के रूप में साथ देने की जिम्मेदारी प्रधानमंत्री मोदी की बनती है। इसके साथ ही सामना में राज्य पर पांच लाख करोड़ का कर्ज लादने के लिए देवेन्द्र फडणवीस को निशाना साधा है।

नरेंद्र मोदी और उद्धव ठाकरे का रिश्ता भाई-भाई का…
सामना के संपादकीय में पीएम मोदी का जिक्र करते हुए लिखा गया है कि महाराष्ट्र की राजनीति में बीजेपी-शिवसेना में अन-बन है लेकिन नरेंद्र मोदी और उद्धव ठाकरे का रिश्ता भाई-भाई का है। इसलिए महाराष्ट्र के छोटे भाई को प्रधानमंत्री के रूप में साथ देने की जिम्मेदारी प्रधानमंत्री मोदी की है। प्रधानमंत्री पूरे देश के होते हैं, सिर्फ एक पार्टी के नहीं होते। इसे स्वीकार करें तो जो हमारे विचारों के नहीं हैं, उनके लिए सरकार अपने मन में राग-लोभ क्यों रखे? महाराष्ट्र की जनता ने जो निर्णय दिया है, दिल्ली उसका सम्मान करे और सरकार की स्थिरता न डगमगाए, इसका खयाल रखे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *