गगन चूमने की तैयारी में KPS कालेज के छात्र

कौशाम्बी जिले के महगाव भीटी स्थिति कौशाम्बी प्रेसीडेंसी स्कूल 28 अक्टूबर को क्रेजी फन कार्निवल में एडवेंचर कैम्प आकर्षण का केंद्र होगा विद्यालय के चेयरमैन संजय गुप्ता बिधायक चायल और प्रधानाचार्या सीमा पंवार के सराहनीय प्रयास से बैलूम के माध्यम से बच्चो को गगन की ऊँचाई तक पहुचाने के कार्यक्रम रक्खे गए है l

KPS कालेज के छात्रों को प्रबंधतंत्र ने राजभवन की भी सैर करायी कई घण्टे राजभवन में रहने घूमने के बाद KPS कालेज के छात्र राज्यपाल से मिले और उनसे वार्ता की राजभवन से निकलने के बाद बच्चो की सोच में परिवर्तन साफ दिख रहा है छात्रों को नयी मुकाम तक पहुचाने में लगे विद्यालय प्रबंधतंत्र ने आगे सिंगापुर टूर पर छात्रों को भेजने की योजना बनायी है प्रबंधतंत्र की दूरगामी सोच सफल शिक्षण ब्यवस्था के चलते KPS कालेज देश के मशहूर शिक्षण संस्थानों में जल्द शामिल हो सकता है l

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *