UP : प्रेम प्रसंग के चलते युवक और नाबालिग लड़की ने लगाई फांसी

[object Promise]

बांदा। उत्तर प्रदेश में बांदा जिले की तिंदवारी थाना क्षेत्र के जौहरपुर गांव के मजरे कैथी डेरा में एक युवक और उसकी फुफेरी नाबालिग बहन के शव मंगलवार को पेड़ से एक साथ लटके हुए बरामद हुए हैं। तिंदवारी के थानाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने बुधवार को बताया कि सोमवार से लापता युवक विनोद निषाद (22) और उसकी 15 साल की सगी फुफेरी बहन के शव चरवाहों की सूचना पर गांव से कुछ दूर जंगल में एक पेड़ से एक साथ फांसी के फंदे में लटके हुए बरामद किए गए हैं।

सिंह ने ग्रामीणों के हवाले से बताया कि दोनों के बीच पिछले डेढ़ साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाह रहे थे, लेकिन रिश्ता सगा होने की वजह से दोनों के परिजन विरोध करते थे।

उन्होंने बताया कि लड़का और लड़की के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए गए हैं। प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या किए जाने की घटना प्रतीत होती है, फिर भी कई बिंदुओं से जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *