MAHARASHTRA : राज्यपाल को CM देवेन्द्र फडणवीस ने दिया इस्तीफा

MAHARASHTRA : राज्यपाल को CM देवेन्द्र फडणवीस ने दिया इस्तीफा

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में सियासत का ड्रामा अब क्लाइमेक्स हो गया है। देवेन्द्र फडणवीस ने आज राज्यपाल को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा सौंप दिया है। इस्तीफा देने से पहले देवेन्द्र फडणवीस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस काे संबोधित करते हुए कहा है कि आपको पता है विधानसभा चुनाव में शिवसेना और भाजपा ने मिलकर चुनाव लड़ा था। जनता ने दिल खोलकर हमारे महागठबंधन को समर्थन दिया। जब शिवसेना को पता चला कि उनके बिना महाराष्ट्र में सरकार नहीं बन सकती है तो उन्होंने मुख्यमंत्री पद की मांग करने लगे। उन्होंने हमारे से बात नहीं करके एनसीपी और कांग्रेस से मातोश्री से बाहर निकलकर बात करने लगी।

मुख्ममंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है। देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के सीएम पद से इस्तीफे का ऐलान करते हुए कहा कि मैं राजभवन जाऊंगा और अपना इस्तीफा दूंगा। मैं उन सभी को शुभकामना देता हूं जो भी सरकार बनाएंगे। लेकिन यह एक बहुत ही अस्थिर सरकार होगी, क्योंकि इसमें बहुत अंतर है।

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अजित पवार के इस्तीफा देने के बाद हमारे पास इतने विधायक नहीं थे कि हम विधानसभा में बहुमत साबित कर सकें। उन्होंने कहा कि यही वजह है कि मैंने इस्तीफा देने का फैसला किया है। हम मजबूत विपक्ष का काम करेंगे। शिवसेना का गठबंधन का मुख्य उद्देश्य केवल सत्ता प्राप्त करना है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *