आज आएगा सुप्रीम कोर्ट का फैसला, लगाए 10 हजार पुलिसकर्मी सबरीमाला मंदिर की सुरक्षा में

आज आएगा सुप्रीम कोर्ट का फैसला, लगाए 10 हजार पुलिसकर्मी सबरीमाला मंदिर की सुरक्षा में

नई दिल्ली। सबरीमाला मंदिर के मामले में सर्वोच्च न्यायालय का निर्णय आज आने वाला है। इसी को ध्यान में रखकर सबरीमाला मंदिर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है मंदिर परिसर के आसपास 10 हजार पुलिस जवानों की तैनात कर दिया गया है। इसके साथ ही 16 नवंबर से मंडलम मकर विलक्कू उत्सव शुरू हो रहा है। दो महीने तक चलने वाले इस वार्षिक तीर्थयात्रा के लिए पांच स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

सामाजिक कार्यकर्ता तृप्ति देसाई ने कहा कि अब समय आ गया है कि पुराने रिवाजों को बदला जाए, महिलाओं पर पाबंदी लगाना असंवैधानिक है, गलत परंपरा को जारी नहीं रख सकते हैं। इससे पहले हाजी अली दरगाह, शनि शिंगणापुर मंदिर में महिलाओं के प्रवेश के लिए आंदोलन किया था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *