कानपुर कोरोना महामारी के चलते देश-दुनिया में बचाव के लिए तरह तरह के उपाय किए जा रहे हैं। बड़े वैज्ञानिक कोरोना वायरस की दवा और वैक्सीन खोजने में जुटे हैं तो नन्हे साइंटिस्ट कोरोना से बचाव के तरीके विकासित करने में जुटे हैं। इन्हीं में से एक 11वीं के छात्र ने कोविड वेस्ट बनाया है, जो कोराना संक्रमित को आसपास फटकने नहीं देगा। छात्र का दावा है कि कोविड वेस्ट का उपयोग करने से सुरक्षित रह सकेंगे।

संक्रमित के पास आने पर बजेगा बजर
कानपुर के ओंकारेश्वर सरस्वती विद्या निकेतन में 11वीं के छात्र प्रांजल सिंह ने कोविड वेस्ट डिवाइस तैयार की है। इस डिवाइस को पहनने के बाद अगर कोई संक्रमित या दूसरा व्यक्ति दो गज की शारीरिक दूरी के मानक को तोड़ता है तो डिवाइस में लगा बजर बजने लगेगा और एलईडी जल जाएगी। प्रांजल का दावा है यह डिवाइस महज 1000 रुपये में तैयार हो जाएगी, आम आदमी इसका आसानी से उपयोग कर कोराना संक्रमित से सुरक्षित रह सकते हैं।
ऐसे काम करती है डिवाइस
ब्रेड-बोर्ड पर जंपर वायर की मदद से बनाई गई इस डिवाइस में अल्ट्रासोनिक सेंसर लगे हैं। यह सेंसर रिले मॉड्रियल व पंपिंग सिस्टम से जु़ड़े होते हैं। ऑड्रिनो-यूनो प्रोग्रामिंग में दो गज की दूरी का मानक तोड़ने संबंधी निर्देश पहले से अपलोड होते हैं। ऐसे में जब कोई संक्रमित व्यक्ति या साधारण व्यक्ति डिवाइस के पास आता है तो सेंसर की मदद से बजर बजने लगते हैं। इसके अलावा व्यक्ति के पास सेकेंड से अधिक समय तक रुक जाने से डिवाइस में लगी सैनिटाइजर की शीशी से सैनिटाइजर आपको सैनिटाइज कर देता है। प्रांजल ने अपनी इस पूरी डिवाइस की जानकारी सीएम कार्यालय में भेजी है। साथ ही जिलाधिकारी को भी इसके विषय में बताया है।
Leave a Reply