हेयरस्टाइल थोड़ी सी बदलने पर पर्सनालिटी निखर जाती है : हबीब अहमद

[object Promise]
युवा और महिलाओं की हेयर केयर के लिए राजधानी में हबीब सैलून की हुई शुरुआत
लखनऊ। गुरुवार को राजधानी के इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर हबीब हेयर एंड ब्यूटी सैलून का आगाज़ हुआ। इस सैलून में एक तरफ जहां युवाओं के लिए स्टाइलिश के साथ उनकी हेयर केयर के टिप्स मैजूद रहेंगे तो दूसरी तरफ महिलाओं के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है। ये सैलून मशहूर हेयर स्टाइलिश हबीब अहमद के ब्रांड का है। हबीब अहमद हेयर केयर और स्टाइलिश के न सिर्फ भारत में बल्कि पूरी दुनिया में मशहूर हैं। वे राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत कई राजनेताओं के निजी हेयर एक्सपर्ट रहे हैं।
[object Promise]
habib

इस सैलून का उद्घाटन हैयर स्टाइलिस्ट और हेयर केयर स्पेस्लिस्ट हबीब अहमद ने किया। उन्होंने बताया कि 60 के दशक में हेयर केयर को लेकर लोग ज़्यादा नहीं जानते थे। अलबत्ता फिल्म से जुड़े लोग इस तरफ ज़रूर ध्यान देते थे। धीरे-धीरे लोगो ने हेयर स्टाइल और हेयर केयर को लेकर ध्यान देना शुरु किया। हबीब अहमद ने बताया कि आज का युवा कपड़ों से ज़्यादा अपनी हेयर स्टाइल और उसकी केयर के लेकर जागरुक है।
मीडिया से बात करते हुए हबीब अहमद ने बताया कि महिलाओं में हेयर स्टाइल और उनकी केयर केयर को लेकर जागरुकता ज़्यादा है। वो हमेशा अपने बालों को लेकर सजग रहती है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की हेयर स्टाइल को थोड़ा सा बदल देने भर से ही उनकी पर्सनेलिटी पूरी तरह निखर जाती है। हबीब अहमद ने बताया कि लोगों के लिए हमने कई तरह के प्रोडक्ट काफी रिसर्च के बाद बाज़ार में उतारे हैं। उनमें से ज़्यादातर प्रोडक्ट यहां पर मौजूद हैं।
हबीब हेयर एंड ब्यूटी सैलून की यूपी की सेल्स अधिकारी किरन दूबे ने बताया कि हबीब हेयर एंड ब्यूटी सैलून में युवा वर्ग की बाल कटिंग से लेकर हैयर फैशन तक सभी सुविधाएं एक छत के नीचे उपलब्ध कराई गई हैं। महिलाओं के लिए भी हेयर स्टाइलिंग से लेकर केयर तक की सुविधा मौजूद है। इसके अलावा हैयर केयर के लिए कई तरह के प्रोडक्ट भी यहाँ उपलब्ध हैं।
Read More : 
बागी बनकर भी आप पहुंच सकते हैं साल 2045 में

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *