Video : नशे में कैलेंडर गर्ल रूही सिंह ने होटल में मचाया बवाल, पुलिस कांस्टेबल को भी जड़ा थप्पड़

[object Promise]

मुंबई। टीवी ऐक्ट्रेस रूही सिंह के खिलाफ पुलिस अधिकारियों के साथ मारपीट करने और शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। सोमवार देर रात मुंबई के बाद्रा नजदीक एक रेस्टोरेंट के बाहर टीवी एक्ट्रेस रूही सिंह ने जमकर हंगामा किया। रेस्टोरेंट के स्टाफ के साथ मारपीट करने के दौरान रूही ने पुलिस कांस्टेबल को भी थप्पड जड़ दिया। पुलिस ने रूही सिंह के दोस्त राहुल सिंह और स्वप्निल सिंह को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार रूही अपने दो दोस्तों राजेश और राहुल के साथ देर रात दो बजे बांद्रा के लिंकिंग रोड पर मौजूद एक रेस्टोरेंट में पहुंची।

रेस्टोरेंट बंद होने के कारण रूही ने वहां मौजूद स्टॉफ से रेस्टोरेंट को खोलने की बात कही. रूही रेस्टोरेंट का वॉशरूम यूज करना चाहती थी।

जब स्टाफ ने उन्हें अंदर आने नहीं दिया तो उन्होंने स्टॉफ के साथ मारपीट की। वहां मौजूद लोगों ने कहा कि एक्ट्रेस नशे में थी. देर रात हुए इस हंगामे के बाद स्टाफ ने पुलिस को फोन करके बुलाया।

पुलिस ने जब एक्ट्रेस को समझाया तो रूही सिंह ने पुलिस के साथ भी हाथापाई की। एक्ट्रेस ने कॉन्स्टेबल लक्ष्मीकांत का मोबाइल छीनकर थप्पड़ मार दिया। रूही के साथ मौजूद दोनों दोस्तों ने भी पुलिस को धक्का दिया। यह सब कुछ वहां मौजूद सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया. इस की वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है। पुलिस ने पूरे मामले में एक्ट्रेस रूही के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की हैं और रूही की कार को भी जब्त कर लिया गया हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *