ट्रैफिक पुलिस ने गुड़गांव में बनाया 23 हजार रुपये का चालान, स्कूटी की कीमत 15 हजार

[object Promise]

गुरुग्राम। ट्रैफिक नियमों को तोड़ना अब कितना भारी पड़ेगा इसका एक ताजा उदाहरण सामने आया है। हरियाणा में जब से नया मोटर व्हीकल एक्ट लागू हुआ है तब से ही वाहन चालकों की जेब खाली होने लगी है। ताजा मामले में एक शख्स को ट्रैफिक पुलिस द्वारा 23,000 रुपए का चालान थमाए जाने का मामला सामने आया है। यह चालान अब सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

सितंबर से केंद्र सरकार द्वारा नए मोटर व्हीकल एक्ट को लागू कर दिया गया है। हालांकि, इसका कुछ राज्यों ने समर्थन नहीं किया है और फिलहाल लागू करने से इनकार कर दिया है. जिन राज्यों में इसे लागू नहीं किया गया है उनमें मध्यप्रदेश के अलावा पश्चिम बंगाल और गुजरात भी शामिल हैं. लेकिन जहां यह नया कानून लागू हो गया है वहां वाहन चालकों की शामत आ गई है।

[object Promise]
चालान की कॉपी

जानकारी के अनुसार, यह चालान सोमवार को बनाया गया है और जिस शख्स के नाम यह चालान बनाया गया है वो एक्टिवा पर सवार था और गीता कॉलोनी इलाके का रहने वाला है। दिनेश मदन नाम के इस शख्स को ट्रैफिक पुलिस ने रोक लिया और बिना ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, बीमे, बिना हेलमेट और प्रदूषण कार्ड के वाहन चलाने के आरोप में 23,000 रुपए का चालान ठोक दिया. इतना ही नहीं, पुलिस ने इस शख्स की स्कूटी भी जब्त कर ली है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, स्कूटी के मालिक मदन का कहना है कि जितने का चालान उन्हें बनाकर दिया गया है उतने की तो उनकी स्कूटी भी नहीं

[object Promise]
Traffic-Police-Activa-driver-demo pic

है. मदन को जारी किया गया यह चालान अब सोशल मीडिया में बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *