दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण उपलब्ध कराये जाने हेतु आंकलन/चिन्हांकन शिविर का हुआ आयोजन।

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

सुलतानपुर 17 अगस्त/ जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती के निर्देश के क्रम में जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी चन्द्रेश त्रिपाठी द्वारा आज तहसील परिसर सदर, सुलतानपुर में दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण उपलब्ध कराये जाने के उद्देश्य से आंकलन/चिन्हांकन शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें शल्य चिकित्सा के भी दिव्यांगजन उपस्थित हुए।

[object Promise] जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी चन्द्रेश त्रिपाठी द्वारा जानकारी दी गयी कि उक्त शिविर में मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा गठित मेडिकल बोर्ड ने 52 दिव्यांगता प्रमाण पत्र निर्गत किये गये साथ ही 61 कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण के लाभार्थियों का चिन्हांकन कर आवेदन पत्र पूर्ण कराये गये।

जिला सूचना कार्यालय सुलतानपुर द्वारा जनहित में प्रसारित।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *