Stock Market LIVE:अच्छे घरेलू आंकड़ों के चलते शेयर बाजार में जोरदार तेजी है. बाजार के प्रमुख इंडेक्स सोमवार को रिकॉर्ड हाई पर खुले. BSE Sensex 280 अंकों की मजबूती के साथ पहली बार 65,000 के पार पहुंच गया. निफ्टी ने भी शुरुआती कारोबार में 19250 का रिकॉर्ड स्तर पार किया.
मेटल और बैंकिंग स्टॉक्स चमके
बाजार की चौतरफा तेजी में मेटल और बैंकिंग स्टॉक्स आगे हैं. भारतीय शेयर बाजार भी 30 जुलाई को रिकॉर्ड हाई पर क्लोज हुए थे. BSE Sensex 803 अंक चढ़कर 64,718 पर बंद हुआ था. इसी तरह NSE Nifty भी 217 अंक उछलकर 19,189 पर पहुंच गया.
शेयर बाजार में तेजी की वजह
- मजबूत ग्लोबल संकेतों का सपोर्ट
- जून में GST कलेक्शन के आंकड़े अच्छे
- हैवीवेट शेयरों में जोरदार खरीदारी
- डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपए में मजबूती
Leave a Reply