खतरों के खिलाड़ी में नजर आयेंगी ये अभिनेत्री

[object Promise]

टेलीविज़न का एक्शन रियलिटी सीरियल खतरों के खिलाड़ी का नौवां संस्करण जल्द ही कलर्स टीवी पर प्रसारित होगा. इस रियलिटी शो को इस बार भी बॉलीवुड के एक्शन डायरेक्टर रोहित शेट्टी हो होस्ट करेंगे.  खतरों के खिलाड़ी-9 के लगभग कंटेस्टेंट के नाम आ चुके हैं जिसमें अब एक और नाम आगे आया है.

[object Promise]
Shamita-Shetty-

खबरों के मुताबिक शिल्पा शेट्टी की छोटी बहन और अभिनेत्री शमिता शेट्टी ने इस शो का हिस्सा बनने के लिए हाँ भी कर दिया है. कलर्स टीवी के लोकप्रिय रियलिटी बिग बॅास 3 की कंटेस्टेंट रह चुकीं और झलक दिखला जा में साल 2015 में अपना जलवा दिखाने वाली शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी इस शो का हिस्सा बनने के लिए तैयार हैं.जहाँ शिल्पा शेट्टी अपनी फिटनेस के लिए बी-टाउन में जानी जाती हैं वैसे शमिता शेट्टी भी अपनी फिटनेस के लिए काफी मशहूर हैं.

शमिता भी कई लम्बे समय से इस  एडवेंचर रियलिटी शो का हिस्सा बनना चाहती हैं पर अब खतरों के खिलाड़ी-9 की टीम ने फैसला लिया है कि वो इस सीजन में शमिता को भी बतौर कंटेस्टेंट लेंगे. इसके रोहित शेट्टी ने शमिता को खतरों के खिलाड़ी के नौवें सीजन का हिस्सा बनने के लिए प्रस्ताव भेजा है. खबर है कि इस प्रसारण जून-जुलाई माह से शुरू किया जा सकता है.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *