उत्तराखंड त्रासदी : अब तक 26 लोगों की मौत, 200 से ज्यादा लापता

चमोली में राहत और बचाव का काम जारी है और टनल में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। रेस्क्यू में आर्मी, आईटीबीपी और बीआरओ की टीमें शामिल। उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने कहा है कि टनल में थोड़ा और आगे बढ़े हैं, अभी टनल खुली नहीं है। हमें उम्मीद है कि दोपहर तक टनल खुल जाएगी।

 

इस बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत आपदा में घायल हुए लोगों से मिलने अस्पताल पहुंचे, जहां पर उन्होंने घायलों का हाल जाना और उन्हें फल बांटे। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा, ‘जिन 12 घायलों को रेस्क्यू किया गया है, वो ITBP के इस अस्पताल में भर्ती हैं, सभी ठीक हैं।’ उन्होंने बताया कि शरीर में काफी दर्द है। डॉक्टरों का कहना है कि ये धीरे-धीरे ठीक हो जाएगा। जो 360 परिवार पुल के ढहने से ज़िले से कट गए हैं, मैं उनसे संपर्क करने जा रहा हूं।

टनल में फंसे लोगों को निकालने के लिए रावत ने कहा, ‘ये रणनीति बनी है कि वहां (टनल) दो मशीनों से काम लिया जा सकता है ताकि जल्दी लोगों को रेस्क्यू किया जा सके। टनल के अंदर 30-35 लोगों के फंसे होने की संभावना है, उन तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।’ इसके साथ ही मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने चमोली ज़िले में ग्लेशियर टूटने से प्रभावित इलाकों का एरियल सर्वे किया।

वहीं भारतीय वायुसेना के स्पेशल हेलीकॉप्टर में गाज़ियाबाद से NDRF की एक अतिरिक्त टीम जोशीमठ पहुंच गई है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *