इंदौर। ऐसा ही एक अजब-गजब मामला आज सुबह सामने आया, जब नगर निगम अधिकारी पर भाजपा के कद्दावर नेता व राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के पुत्र विधायक आकाश विजयवर्गीय इतने अधिक गुस्सा गये कि उन्होंने नगर निगम अधिकारी पर बैट से हमला कर दिया, वे कार व पोकलेन मशीन पर भी तोडफ़ोड़ कर दी। सीनियर नेता कैलाश विजयवर्गीय के बेटे और पहली बार विधायक बने आकाश विजयवर्गीय ने बुधवार को नगर निगम के अधिकारी को सरेआम बुरी तरह पीट दिया।
अधिकारी इलाके में अपना काम कर रहे थे, जब आकाश उनसे उलझ पड़े। घटना का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और आकाश को अपने व्यवहार के लिए आलोचना का सामने करना पड़ रहा है। घटना की जानकारी लगते ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। इस घटना से नगर निगम के अधिकाारियों-कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया है।
#WATCH Madhya Pradesh: Akash Vijayvargiya, BJP MLA and son of senior BJP leader Kailash Vijayvargiya, thrashes a Municipal Corporation officer with a cricket bat, in Indore. The officers were in the area for an anti-encroachment drive. pic.twitter.com/AG4MfP6xu0
— ANI (@ANI) June 26, 2019
जानकारी के मुताबिक गंजी कंपाउंड क्षेत्र में एक जर्जर मकान को तोडऩे के लिए निगम की टीम पहुंची थी। इस दौरान तीन नंबर क्षेत्र से विधायक आकाश विजयवर्गीय भी वहां पहुंच गए।
उन्होंने निगम अधिकारियों को धमकी देते हुए कहा कि आप 5 मिनट में यहां से नहीं गए तो आगे जो होगा इसकी जिम्मेदारी आपकी होगी। इसके बाद उनके साथ मौजूद लोगों ने पोकलेन की चाबी भी निकाल ली। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नगर निगम के कर्मचारी अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चला रहे थे। इस दौरान उनके काम के बीच इंदौर के विधायक आकाश वहां पहुंचे। बताया जाता है कि कर्मचारियों से विवाद के बीच उन्होंने आपा खो दिया और क्रिकेट बैट से ही अधिकारी को पीटना शुरू कर दिया।
Akash Vijayvargiya, BJP MLA on thrashing a Municipal Corporation officer in Indore: This is just the beginning, we will end this corruption & goondaism. ‘Aavedan, nivedan aur fir dana dan’ this is our line of action. #MadhyaPradesh pic.twitter.com/xYLqJnpWdZ
— ANI (@ANI) June 26, 2019
इसके बाद निगम के अधिकारियों और विधायक के बीच जमकर विवाद हो गया और मारपीट होने लगे। आकाश विजयवर्गीय ने पोकलेन मशीन पर पथराव कर उसे फोड़ दिया।
Leave a Reply