Tulsi Puja: भूलकर भी मत करना ये गलती, नहीं तो हो जाएगा सब कुछ खत्म

डेस्क। Tulsi Puja: हिन्दू धर्म में तुलसी के पौधे को बेहद पवित्र बताया जाता है। साथ ही ज्यादातर घरों में तुलसी का पौधा जरूर होता है। और जिस घर में तुलसी का पौधा होता है वहां कभी परेशानी नहीं आती है।
साथ ही मान्यता यह भी है जिस घर में तुलसी का पौधा होता है वहां हमेशा बरकत होती रहती है। साथ ही वास्तु शास्त्र (Vaastu Shaastra)में तुलसी का पौधा रखने के कुछ खास नियम भी बताए गए हैं और इनका पालन ना करने पर घर में परेशानियां आती ही रहती हैं।
इस कड़ी में तुलसी के पास कुछ चीजों को रखना सख्त मना है। इससे घर में कंगाली आती है तो आइए जानते हैं तुलसी के पौधे से जुड़े कुछ खास नियमों के बारे में सबकुछ।
तुलसी के पास ना रखें ये चीजें
-तुलसी का पौधा बहुत ही पवित्र होता है इसलिए कभी भी इसके पास गंदगी ना फैलाएं और तुलसी के गमले के आस-पास कूड़ादान नहीं रखना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इससे घर में दरिद्रता आती है।
-तुलसी के आस-पास कभी भी जूते या चप्पल नहीं रखना चाहिए क्योंकि तुलसी को माता लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। और ऐसा भी माना जाता है कि तुलसी के पास जूते-चप्पल रखने से माता लक्ष्मी रूठ जाती हैं।
–तुलसी के गमले में कभी भी शिवलिंग को नहीं रखना चाहिए। ऐसी मान्यता है जिसके मुताबिक पूर्व जन्म में तुलसी का नाम वृंदा था जो जालंधर नाम के एक राक्षस की पत्नी थी और इस राक्षस का अंत भगवान शिव ने किया था। तभी से शिव जी को तुलसी दल से दूर ही रखा जाता है।
-तुलसी का पौधा बेहद ही पवित्र और पूजनीय होता है जबकि झाड़ू का इस्तेमाल साफ-सफाई के लिए किया जाता है। इसलिए तुलसी के पास भूलकर भी झाड़ू को नहीं रखना चाहिए। ऐसा माना जाता है यह करने से घर में कंगाली आती है।
-घर में कांटेदार पौधे भी नहीं लगाने चाहिए। अगर आपने घर में कोई ऐसा पौधा रखा भी है तो इन्हें तुलसी के पौधे के पास तो बिल्कुल भी ना रखें इससे घर में नकारात्मक प्रभाव पड़ने लग जाते हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *