शिवरात्रि पर बार-बालाओं के साथ अश्लील डांस करते मंदिर के सचिव की अश्लील हरकत का वीडियो वायरल

डेल्हा थाना क्षेत्र में स्थित छोटकी डेल्हा के मंदिर सचिव का बार-बालाओं के साथ अश्लील डांस का वीडियो वायरल मामला 1 मार्च 2022 का बताया जा रहा। जब डेल्हा थाना इलाके के छोटकी डेल्हा स्थित शिव मंदिर में डांस प्रोग्राम रखा गया। इसी दौरान मंदिर के सचिव अंकित कुमार की अश्लील हरकत का वीडियो सामने आया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। शिवरात्रि पर हुई इस हरकत को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।

वीडियो में मंदिर सचिव बार-बालओं की चुम्मी ले रहा है। महिलाओं और बच्चों के सामने उनके सीने पर हाथ रख रहा है। अश्लील वीडियो के वायरल होते ही मामले ने तूल पकड़ लिया। इलाके की महिलाओं ने एकजुट हो कर SSP से शिकायत कर दी। फिलहाल, मंदिर के सचिव को पद से हटा दिया गया है। ये कार्यक्रम शिवरात्रि पर रखा गया गया था, वीडियो 1 एक मार्च का है।

छोटकी डेल्हा के पास एक बड़ा शिव मंदिर है। मंदिर का सचिव अंकित कुमार है। वहीं, अध्यक्ष शंकर यादव हैं। बीती 1 मार्च को शिव रात्रि के अवसर पर देर शाम डांस का आयोजन किया गया था। उस प्रोग्राम में बार-बालाएं भी आईं थी। वायरल वीडियो में सचिव अंकित कुमार बार-बालाओं के साथ अश्लील हरकत करते नजर आ रहा है। वह डांस करने वाली लड़कियों व महिलाओं के साथ फूहड़ता से पेश आ रहा है।

खास बात यह भी कि उस आयोजन में कई लोग शामिल हैं पर कोई उसकी इस हरकत का विरोध नहीं कर रहा है। वह मजे से बेफिक्र हो कर फूहड़ता कर रहा है। यही नहीं उसके साथ कई लोग भी डांस कर रहे हैं। वे भी सचिव को साथ देने में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। लिहाजा मंदिर के सचिव का हौसला वीडियो में बढ़ता ही नजर आ रहा है।

वहीं, जब यह वीडियो वायरल हुआ तो क्षेत्र की महिलाएं आक्रोशित हो उठीं। वह शनिवार दोपहर बाद एकत्रित हो कर SSP आवास पहुंची। आवास पर बड़ी भीड़ जुटने की सूचना के बाद मौके पर रामपुर थाने की पुलिस पहुंची और उन्हें DSP पीके साहू के पास भेज दिया। महिलाओं की शिकायत सुनते ही DSP ने SDM इंद्रवीर को घटना की जानकारी दी। इस पर एसडीएम ने निबंधन से मंदिर के सचिव अंकित कुमार का नाम काट दिया।

DSP ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। संबंधित थाने को केस दर्ज करने की बात कही गई है। इधर, मंदिर के अध्यक्ष शंकर यादव ने कहा कि सचिव की हरकत से मंदिर में अचानक से महिलाओं की आवाजाही में कमी आ गई है। महिलाएं सचिव की हरकत से काफी भयभीत हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *