जिलाधिकारी से स्वेटर पाकर खिले नौनिहालों के चेहरे,रामगंज के प्राथमिक विद्यालय में डीएम ने बांटा बच्चों को स्वेटर

जिलाधिकारी से स्वेटर पाकर खिले नौनिहालों के चेहरे,रामगंज के प्राथमिक विद्यालय में डीएम ने बांटा बच्चों को स्वेटर

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

अमेठी। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने आज रामगंज स्थित प्राथमिक विद्यालय में अध्यनरत बच्चों को स्वेटर वितरित किया साथ ही गुणात्मक शिक्षा के विकास के लिए शिक्षकों और शिक्षा विभाग से जुड़े जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देशित किया। सोमवार को जिलाधिकारी अरुण कुमार ने रामगंज स्थित प्राथमिक विद्यालय रामगंज पहुंचकर वहां के अध्यनरत 176 बच्चों को स्वेटर वितरित किया। इस दौरान छात्रों को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि शिक्षा प्राप्त करना प्रत्येक बच्चे का मूल अधिकार है, सभी को चाहिए कि वह बच्चों की शिक्षा में अपनी भूमिका निभाएं, प्रतिभा किसी भी बच्चे में हो सकती है वह गरीबी अमीरी देखकर नहीं होती है बस सही मार्गदर्शन देकर उसे निखारने की जरूरत होती है।

जिलाधिकारी से स्वेटर पाकर खिले नौनिहालों के चेहरे,रामगंज के प्राथमिक विद्यालय में डीएम ने बांटा बच्चों को स्वेटर

हमारे शिक्षक बच्चों को पूर्ण मनोयोग से शिक्षा प्रदान करें तथा स्कूलों में बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित कराएं, क्योंकि शिक्षित समाज ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर सकता है। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने विद्यालय में संचालित स्मार्ट क्लासेज का अवलोकन किया साथ ही मौजूद शिक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विनोद मिश्रा, एबीएसए ओमप्रकाश, मीडिया प्रभारी गोविंद सिंह चौहान, ग्राम प्रधान अमरनाथ, प्रधानाचार्य राजेंद्र पांडे सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *