उग्र होकर भीड़ ने पुलिस पर शुरू किया पथराव ,हमले में मगरवारा पुलिस चौकी इंचार्ज समेत 25 पुलिस कर्मी हुए जख्मी

उन्नाव-

सदर कोतवाली क्षेत्र के  मगरवारा चौकी के अंतर्गत देवीखेड़ा गाँव निवासी राजेश व साथी विपिन मंगलवार दोपहर बहन की शादी की खरीददारी के लिए शहर गए थे ।रास्ते में सड़क हादसे मे दोनों की मौत हो गई थी। जिससे आक्रोश परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर जिला अस्पताल गेट के सामने धरना प्रदर्शन करके रोड पर जाम लगाया था। मौके पर पहुंचकर एसडीएम ने आश्वासन देकर शांत करा दिया था। बुधवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचे तो गुस्साए परिजन और ग्रामीण 25-25 लाख रुपये मुआवजा मिलने के बाद ही शवों का अंतिम संस्कार कराने की जिद पर अड़ गये और उन्नाव-शुक्लागंज मार्ग पर अकरमपुर टीवी टावर के पास शव रखकर जाम लगाकर हंगामा करने लगे। मौके पर पहुँचे क्षेत्राधिकारी नगर कृपशंकर और एडीएम सदर ने समझाने का प्रयास किया गया। लेकिन आक्रोशित परिजन मुआवजे की बात पर डटे रहे। मामला बढ़ता देख कई थानों का फोर्स घटनास्थल पर पहुंच गया। पुलिस के समझाने के  बाद कुछ उपद्रियों ने लोगों भड़का दिया की शव के अंतिम संस्कार के बाद प्रशासन किसी की नहीं सुनेगा। जिससे उग्र होकर भीड़ ने पुलिस पर पथराव शुरू दिया। हमले में मगरवारा पुलिस चौकी इंचार्ज समेत लगभग 25  पुलिस कर्मी जख्मी हो गए। पुलिस पर हमले की जानकारी होते ही भारी संख्या में पुलिस व कमांडो फोर्स भी मौके पर पहुंच गई और बल का प्रयोग कर जमकर लाठी बरसाई। सिर पर चोट लगने से एक महिला व तीन पुलिस सिपाहियों हो जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं मामूली रूप से घायलों का मरहम पट्टी करके उपचार किया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *