पीलीभीत नवागत जिलाधिकारी ने पत्रकार वार्ता में कहा समस्याओं को न्यूनतम स्तर पर लाया जाए

[object Promise]

पीलीभीत : नवागत जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने कहा है कि समस्याओं के निस्तारण का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। समस्या का निराकरण होगा। समस्याओं रहेंगी लेकिन उनको न्यूनतम स्तर पर लाने का प्रयास किया जाएगा। नवागत जिलाधिकारी आज गांधी सभागार में जिले के मीडिया जगत से रूबरू हुए।जिलाधिकारी ने बताया कि चुनाव की किसी भी समय घोषणा हो सकती है। लेकिन तब तक उनकी प्राथमिकता के बिंदु शिक्षा और स्वास्थ्य रहेगा। उन्होंने कहा कि सरकारी सेवा में अधिकारी मुसाफिर की तरह है, लेकिन वह जाने से पहले यहां अपनी एक पहचान छोडकर जाएंगे। पत्रकार वार्ता में उन्होंने बताया कि उनकी कोशिश होगी कि पीलीभीत जिला मतदान में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहे। उनकी इच्छा है कि सर्वाधिक मतदान के अपने ही रिकार्ड को तोंडे। सर्वाधिक मतदान का गौरव वैभव श्रीवास्तव के जिलाधिकारी रहते अंबेडकर नगर ने प्राप्त किया था। जिलाधिकारी ने एक बात और स्पष्ट रूप से कही कि मतभेद हो सकते है, लेकिन मतभेदों को निजी स्तर पर न ले जाए। उन्होंने कहा कि यदि कोई समस्या है तो वे वन टू वन मिल  सकते है।

पत्रकार वार्ता के दौरान अपर जिलाधिकारी ब्रज किशोर ने पत्रकारों को निर्वाचन आयोग के नये एप सी विजुअल के विषय में बताया। इस एप से सीधे आयोग को शिकायत कर सकते है। जिलाधिकारी ने बताया कि यह जियो टेग के साथ चलेगा। इससे इसमें पुराने वीडियो नहीं डाल सकते है। मुख्य विकास अधिकारी राजीव वनकटा ने निर्वाचन में कार्मिकों के संबंध में अब तक के डाटा फीडिंग के संबंध में बताया। मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ.सीमा अग्रवाल ने स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की जानकारी देते हुए विभाग में चिकित्सों की कम संख्या की भी जानकारी दी। पत्रकार वार्ता में बरखेडा में झोला छाप डाक्टर के इंजेक्शन से महिला की मौत का मामला उठा। इस पर जिलाधिकारी ने सीएमओ से वार्ता के दौरान ही इस संबंध में जानकारी ली।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *