आलू बनाएगा आपकी स्किन को चमकदार, जाने क्या है तरीका

जीवनशैली– आलू के बिना हम किसी भी सब्जी की कल्पना ही नही कर सकते। आलू ज्यादातर लोगों की पसंदीदा सब्जी होती है। आलू जो की स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है वही इसके इस्तेमाल में हमारी स्किन को भी काफी लाभ होता है।
अगर आप आलू के रस को कुछ अलग अलग घरेलू चीजो के साथ मिलाकर अपनी स्किन पर लगाते है। तो यह न सिर्फ आपकी स्किन को ग्लोइंग बनाता है। बल्कि इसके फेस मॉस्क को चहरे पर लगाने से पिम्पल्स और डार्क सर्कल जैसी समस्या से निजात मिलता है।

जाने कैसे बनायें आलू का फेस पैक-

सबसे पहले एक आलू लें और उसका रूस एक कटोरी में निकाल ले। फिर आलू के रस में एक चम्मच शहद मिलाएं। इसे अच्छे से एक दूसरे में मिला ले। इसके बाद रोजाना इसे अपने चेहरे और गर्दन पर लगाए। अगर आप नित्य यह फेस पैक अपने चेहरे पर लगाते हैं तो इससे आपकी स्किन ग्लोइंग बनती है और आपकी स्किन से दाग धब्बे मिट जाते हैं।
यदि आप चाहे तो आप अपने चेहरे पर आलू और टमाटर के रस का फेस पैक भी लगा सकते हैं। इसको लगाने से मुँहासे की समस्या से निजात मिलता है और आपकी स्किन ग्लोइंग लगने लगती है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *