बॉलिवुड ऐक्टर इरफान खान नहीं रहे, सदमे में अमिताभ समेत पूरा बॉलिवुड

[object Promise]

बॉलिवुड ऐक्टर इरफान खान इस दुनिया में नहीं रहे। कोलन इनफेक्शन के चलते पिछले हफ्ते उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। बुधवार को मिली खबरों के मुताबिक इरफान खान का 54 साल की उम्र में निधन हो गया है। इरफान का पार्थिव शरीर फिलहाल अस्पताल में ही है। डॉक्टर्स की सलाह के बाद अस्पताल से सीधे कब्रिस्तान ले जाई जाएगी बॉडी। शाम 5 बजे के आस-पास अंतिम संस्कार होगा। रिपोर्ट्स की मानें तो उन्हें अंधेरी के वर्सोवा स्थित कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा। रिपोर्ट्स की मानें तो किसी बॉलिवुड सिलेब को इरफान के अंतिम संस्कार में जाने की इजाजत नहीं होगी।

जारी किया गया स्टेटमेंट
मुझे लगता है, मैंने सरंडर कर दिया है, 2018 में कैंसर से लड़ते वक्त इरफान खान ने एक तहेदिल से लिखे एक नोट में ये शब्द लिखे थे। एक कम बोलने वाला, अपनी गहरी आंखों से शांत भाव देने वाला और स्क्रीन पर यादगार ऐक्शंस देने वाला शख्स… बेहद दुखद है कि इस दिन हम यह खबर दे रहे हैं कि वह इस दुनिया में नहीं रहे। इरफान बहुत मजबूत आत्मा थे, जो कि आखिर तक लड़ते रहे और हमेशा उस शख्स को प्रेरणा दी जो उनके करीब आया। 2018 में रेयर कैंसर होने की खबर का वज्रपात होने के बाद, उन्होंने जिंदगी को वैसे ही लिया जैसे वो उनके सामने आती गई और इसके साथ आने वाली सारी लड़ाइयों को लड़ा। अपने प्यार, परिवार जिनकी वह सबसे ज्यादा परवाह करते थे, उनके बीच वह जन्नत को चले गए है, अपनी सच्ची विरासत छोड़ते हुए। हम सभी यह प्रार्थना करते हैं कि उन्हें शांति मिले।

स्किप हो गई थी कीमोथेरपी
करीबी बताते हैं, ‘फिल्म अंग्रेजी मीडियम की शूटिंग के दौरान इरफान खान को एक कीमो थैरपी करवानी थी, लेकिन शूटिंग के चलते उनका वह ट्रीटमेंट स्किप हो गया। इस वजह से फिल्म की शूटिंग के दौरान भी कई बार उन्हें तकलीफ होती थी, लेकिन बाहरी तौर पर उनकी परेशानी नहीं दिखाई दे रही थी। 2 महीने पहले यानी होली के पहले उनकी तबियत फिर से बिगड़ गई थी, बस उसके बाद लगातार उनकी तबियत बिगड़ती गई। अभी 10 दिन पहले जब उनकी परेशानी और ज्यादा बढ़ गई, तब उन्हें कोकिलाबेन में ऐडमिट करवा दिया गया। इस बार हॉस्पिटल में वह अपनी बीमारी से बहुत संघर्ष कर रहे थे।’

2018 से चल रहा इलाज
बता देंं 2018 में इरफान खान को न्यूरोइंडोक्राइन ट्यूमर का पता चला था। लंदन में उनका इलाज चल रहा था। इसके बाद उनकी तबीयत में सुधार होने के बाद वह भारत वापस आ गए थे।

कोकिलाबेन में करवाते रहे हैं चेकअप्स
लंदन से इलाज करवाकर लौटने के बाद इरफान कोकिलाबेन अस्पताल के डॉक्टर्स की देखरेख में ही इलाज करवा रहे थे। पिछले कई महीनों से वह इसी अस्पताल में रूटीन चेकअप करवाते रहे हैं।

बॉलीवुड से एक बड़ी ही दुख की खबर आई है। मशहूर एक्टर इरफान खान का निधन हो गया है। कुछ दिनों से वह अस्पताल में भर्ती थे। मंगलवार को खबर आई कि कोलोन इंफेक्शन के कारण उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि पिछले दो महीनों से इरफान की तबीयत तेजी से बिगड़ गई थी और नाममात्र का सुधार हो रहा था। इरफान के यूं अचानक निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *