अलीगढ़ उत्तर प्रदेश पुलिस की दबंगई, सिपाही ने की डॉक्टर की पिटाई,वीडियो वायरल, पिटाई से डॉक्टरों में आक्रोश

[object Promise]

अलीगढ़ के एक बड़े निजी अस्पताल में आज शाम मरीज के तीमारदार और अस्पताल प्रशासन के बीच पैसे के विवाद को लेकर जमकर झगड़ा हुआ। आरोप है कि दोनों तरफ से जमकर मारपीट की गई। मौके पर पहुंची पुलिस के सामने भी दोनों ही पक्ष अस्पताल के अंदर भिड़ गए। जिसके बाद पुलिस दोनों ही पक्षों को थाने ले आई है। उधर पुलिस द्वारा अस्पताल के डॉ सागर को मारने का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिस पर अलीगढ़ के डॉक्टर में नाराजगी है । पुलिस मामले में अब जांच की बात कह रही है।

दरअसल अलीगढ़ के रामघाट रोड स्थित एक अस्पताल में एक महिला मरीज रजनी की डिलीवरी हुई थी। अस्पताल प्रबंधन ने उसका बिल बहुत ज्यादा बना दिया था। जिसके बाद जब मरीज के तीमारदार इस बात पर एतराज जताने गए तो अस्पताल स्टाफ और मरीज के तीमारदारों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। किसी ने पुलिस को भी सूचना दे दी। मौके पर थाना क्वार्सी पुलिस भी पहुंच गई। अस्पताल के अंदर पुलिस के सामने ही दोनों पक्ष जमकर भिड़ गए। जिस पर पुलिस जबरदस्ती दोनों ही पक्षों को पकड़कर थाने ले आई।

इसमें अस्पताल के डॉक्टर सागर वार्ष्णेय को पुलिस द्वारा ले जाते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है।जिसने पुलिस डॉक्टर के साथ मारपीट कर रही है। दोनों ही पक्ष अभी फिलहाल थाने में है और पुलिस तहरीर के अनुसार कार्यवाही की बात कह रही है। उधर डॉक्टर के साथ पुलिस द्वारा किए गए व्यवहार को लेकर अलीगढ़ के डॉक्टरों में नाराजगी है।

अलीगढ़ नगर पुलिस अधीक्षक कुलदीप गुनावत ने पूरे मामले पर कहा के.के हार्ट अस्पताल से पुलिस को सूचना मिली थी। इलाज कराने आए लोग डॉक्टर पर हमलावर हो गए।सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को अलग किया।मौके का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें एक सिपाही के द्वारा डॉक्टर को चाटा मारा जा रहा जिसकी जांच कराई जाएगी। साथ ही कौन कौन इसमें शामिल था उसी के आधार पर जांच के बाद पुलिसकर्मी के खिलाफ विभागीय कार्यवाही की जाएगी। उसी अस्पताल के डॉक्टर है। जिनको मारा जा रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *