ससुराल के लोग करते थे सांवले रंग के कारण प्रताड़ित, महिला ने कराया घरेलू हिंसा का केस

[object Promise]

अहमदाबाद: गुजरात के शहर अहमदाबाद की एक महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष के तीन और रिश्तेदारों के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि सांवला रंग होने के कारण उसके ससुराल के लोग उसे परेशान करते थे और कई बार उसके मायके के लोगों को भी ताने सुनाते थे। हाल ही में महिला के पति ने उसे अपने पिता के घर पहुंचा दिया था, जिसके बाद उसने पुलिस से इस मामले में मदद मांगी।

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने कहा है कि इसी साल फरवरी महीने में उसकी शादी अहमदाबाद के साबरमती इलाके में रहने वाले एक शख्स से हुई थी। शादी के दो दिन बाद वह अपने पति के साथ शिमला हनीमून पर गई थी। यहां पति ने महिला का रंग सांवला होने की बात पर उससे जमकर झगड़ा किया। बाद में घर लौटने पर भी ससुराल के लोग भी उसे इसी बात पर प्रताड़ित करने लगे।

महिला ने कहा कि ससुराल के लोगों ने कुछ वक्त पहले उसके माता-पिता को बुलाकर कहा कि उन लोगों ने शादी के वक्त उनसे धोखा किया और बेटी के सांवले होने की बात छिपाई। इसके कुछ वक्त बाद ससुराल के लोगों ने महिला को उसके मायके पहुंचा दिया और कई बार कोशिशों के बावजूद उसे ससुराल वापस ले जाने को तैयार नहीं हुए। इसके बाद महिला ने साबरमती थाने की पुलिस के पास पति और तीन अन्य रिश्तेदारों के खिलाफ घरेलू हिंसा समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया।।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *