“आनंदी गांव की लाडली” । यह डीडी किसान चैनल पर 5 जुलाई से प्रसारित होने वाली हिंदी धारावाहिक है। यह धारावाहिक बिहार के समस्तीपुर की रोहुआ वारिसनगर गांव की एक गरीब मजदूर औरत की जीवन पर आधारित सच्ची कहानी है। इस धारावाहिक में गरीब मजदूर औरत की संघर्ष की कहानी को फिल्म और धारावाहिक के निर्माता-निर्देशक राजीव खानपूरी ने जीवंत कर दिया है। इस सीरियल को बनाने में पूरा सहयोग किया है AT PRODUCTION की पूरी टीम ने (देव त्रिपाठी, जिया पाण्डेय, अमित सोनी…) ने जो कि इस सीरियल के कास्टिंग और पब्लिसिटी पार्टनर भी है।इस धारावाहिक में आर. जे. अमित सोनी ने भी मुख्य भूमिका निभाई है
वारिसनगर रोहुआ गांव को पृष्ठभूमि में रखकर आनंदी गांव की लाडली का निर्देशन किया गया है। धारावाहिक की मुख्य किरदार आनंदी की कहानी समाज के लिए एक मिसाल है। अपने साहस और कर्तव्यनिष्ठा से आनंदी ने ना सिर्फ अपनी गरीबी और आर्थिक बदहाली पर सफलता पाई है अपितु वह समाज की अन्य महिलाओं के लिए भी मिसाल बनकर उभरी है। आनंदी गरीबी से तंग आकर गांव की कुछ महिलाओं के साथ स्वयं सहायता समूह बनाती है और आचार व पापड़ आदि बना कर धीरे धीरे सभी महिलाओं को अपने पैरों पर खड़ा होने के लिए प्रेरित करती है।
देखते ही देखते इनकी सफलता समाज के लिए एक मिसाल बन जाता है और खूब प्रसिद्धि प्राप्त होती है। इस सफलता में गांव के लोगों के साथ साथ गांव के सरपंच व मुखिया का भी अहम योगदान होता है। डीडी किसान चैनल पर प्रसारित होने वाले इस धारावाहिक का 52 एपिसोड बनकर तैयार है जिसका प्रसारण 5 जुलाई से सोमवार से शुक्रवार रात 8 बजे किया जाएगा। सशक्त समाज के लिए महिलाओं का सशक्तिकरण आवश्यक है। साथ ही उनकी कामयाबी को समाज के समक्ष प्रस्तुत करना भी आवश्यक है जिससे लोग उनसे प्रेरित होकर एक सुदृढ समाज की स्थापना कर सकें। राजीव खानापूरी समाज के सामने आनंदी की जीवन गाथा को धारावाहिक के रूप में पेश करने के लिए बधाई की पात्र हैं।
Leave a Reply